शरीर की गंदगी को बाहर निकाल देंगी ये 3 चीजें, एक्सपर्ट ने कहा लिवर की भी हो जाएगी अच्छी सफाई

Liver Detox Drinks: अगर आप भी शरीर में गंदगी और टॉक्सिंस जमने से परेशान हैं और खासतौर से अपने लिवर की सफाई करना चाहते हैं तो यहां जानिए घर की किन चीजों से डिटॉक्स वॉटर बनाकर तैयार किया जा सकता है.

How To Detox Liver
1 / 7
How To Detox Liver

How To Clean Liver: लिवर में जमा गंदगी को निकालने के लिए अक्सर ही लोग बाजार से डिटॉक्स ड्रिंक्स खरीदकर लाते हैं. लेकिन, अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किए गए एक वीडियो में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि बाहर से महंगे डिटॉक्स ड्रिंक्स खरीदने के बजाय आप घर की ही चीजों का सेवन कर सकते हैं. ये चीजें किसी महंगे डिटॉक्स वॉटर से बेहतर असर दिखाती हैं और शरीर की सफाई करती हैं. एक्सपर्ट का तो यह भी कहना है कि ये चीजें बाजार में मिलने वाले डिटॉक्स वॉटर से कई गुना ज्यादा असरदार होती हैं. ऐसे में चलिए बिना देरी किए जानते हैं कौन से हैं ये होममेड डिटॉक्स फूड्स.

विज्ञापन

लौकी का जूस

लौकी का जूस 2 / 7

लौकी में नेचुरल हिपेटोप्रोटेक्टिव कंपाउंड्स होते हैं और यह आपके लिवर की डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में हेल्प करते हैं.

विज्ञापन

कैसे पिएं लौकी का जूस

 कैसे पिएं लौकी का जूस 3 / 7

बस एक कटोरी लौकी के ताजे कटे टुकड़ों को एक गिलास पानी के साथ मिक्सर में डालिए और पीसकर छान लीजिए. इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर रोजाना पीजिए. शरीर डिटॉक्स होने लगेगा.

जीरा पानी

 जीरा पानी 4 / 7

जीरा लिवर एंजाइम्स को स्टिम्यूलेट करता है जिससे डाइजेशन और डिटॉक्सिफिकेशन दोनों चीजें बेहतर होती हैं.

विज्ञापन

कैसे तैयार करें जीरा पानी

कैसे तैयार करें जीरा पानी 5 / 7

जीरा पानी तैयार करने के लिए एक छोटा चम्मच जीरा लेकर रात को पानी में भिगो दीजिए. इसे सुबह उबालकर और छानकर पी लीजिए.

नींबू पानी

नींबू पानी 6 / 7

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है और यह लिवर के बाइल प्रोडक्शन को बेहतर करता है. बाइल का काम ही होता है कि शरीर से गंदे टॉक्सिंस को बाहर करे.

विज्ञापन

कैसे बनाएं नींबू पानी

कैसे बनाएं नींबू पानी 7 / 7

सेवन के लिए सुबह हल्के गर्म पानी में आधे नींबू को निचोड़िए और खाली पेट पीजिए. यह शरीर को डिटॉक्स करने में कमाल का असर दिखाता है. यह भी पढ़ें - नहाने के पानी का तापमान कितना होना चाहिए? जानिए क्या कहता है विज्ञान अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन