नहाने के पानी का तापमान कितना होना चाहिए? जानिए क्या कहता है विज्ञान

Water Temperature For Bath: नहाने के पानी का तापमान अगर सही हो तो शरीर को फायदा मिलता है, वहीं गलत तापमान के पानी से नहाने पर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तापमान के पानी से नहाना है बेस्ट.

kaise pani se nahana chahiye
1 / 7
kaise pani se nahana chahiye

Right Water Temperature For Bath: नहाना हमारा रोजमर्रा का काम है और लाइफस्टाइल का एक बेहद जरूरी हिस्सा भी है. कोई सुबह घर से निकलने से पहले नहाता है, कोई दोपहर में नहाता है और किसी को सुबह के साथ ही शाम के समय नहाना भी बेहद अच्छा लगता है. नहाकर शरीर को ताजगी मिलती है, शरीर की थकान दूर होती है और शरीर साफ हो जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं नहाने के पानी का तापमान भी आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है. अलग-अलग तापमान का शरीर पर अलग-अलग असर हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए नहाने के पानी का तापमान कितना होना चाहिए.

विज्ञापन

गुनगुने पानी से नहाने पर क्या होता है

गुनगुने पानी से नहाने पर क्या होता है 2 / 7

गुनगुने पानी से नहाने पर स्किन का हाइड्रेशन बेहतर तरह से मेंटेन हो पाता है. कंफर्टेबल गर्म पानी यानी गुनगुने पानी का तापमान 98 से 105°F यानी 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है.

विज्ञापन

गर्म पानी से नहाने के फायदे

 गर्म पानी से नहाने के फायदे 3 / 7

गर्म पानी का मतलब है पानी का तापमान 43 से 60 डिग्री सेल्सियस तक होना. गर्म पानी से नहाने पर दिल की सेहत दुरुस्त रहती है, ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जोड़ों के दर्द से छुटकारा मिलता है, नींद बेहतर हो सकती है और कैलोरी बर्न होने में मदद मिल सकती है.

गर्म पानी से नहाने के नुकसान

गर्म पानी से नहाने के नुकसान 4 / 7

गर्म पानी से नहाना रिलैक्सिंग लग सकता है लेकिन गर्म पानी स्किन के लिपिड बैरियर को पिघलाकर हटा देता है. इससे स्किन ड्राई और टाइट महसूस हो सकती है. गर्म पानी स्किन पर कभी भी बहुत ज्यादा गर्म नहीं लगना चाहिए.

विज्ञापन

ठंडे पानी से नहाने पर क्या होता है

ठंडे पानी से नहाने पर क्या होता है 5 / 7

ठंडे पानी से नहाना यानी 10 से 15 डिग्री तापमान के पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है. इससे अलर्ट फील होता है, शरीर का दर्द कम होने में मदद मिल सकती है और इंफ्लेमेशन कम हो सकती है.

किसे ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए

किसे ठंडे पानी से नहीं नहाना चाहिए 6 / 7

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर या दिल की कोई बीमारी है उन्हें ठंडे पानी से नहाने से परहेज करना चाहिए. ठंडा पानी दिक्कतें बढ़ा सकता है.

विज्ञापन

कैसे पानी से नहाना है सबसे अच्छा

कैसे पानी से नहाना है सबसे अच्छा 7 / 7

आखिर में नहाने के लिए सबसे अच्छी चॉइस गुनगुना पानी ही लगता है. गुनगुने पानी से शरीर को फायदे ज्यादा मिलते हैं और रिस्क कम रहता है. यह भी पढ़ें - सुबह उठते ही चाहिए ग्लोइंग त्वचा तो तुरंत बनाकर लगा लीजिए यह फेस पैक, 15 मिनट में असर दिखाएगा यह नुस्खा अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन