सेकंड्स में मालूम चलेगा किस नारियल में भरा है सबसे ज्यादा पानी! बस खरीदते समय करें ये काम

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए लोग नारियल पानी पीना पसंद करते हैं. यही कारण है कि इस समय बाजार में इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं. ऐसे में कई बार ऐसा भी होता है कि नारियल में पानी कम निकल जाता है या फिर सिर्फ मलाई रह जाती है. ऐसे में हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप पानी से भरा नारियव चुन सकते हैं.

How To Choose Coconut
1 / 6

विज्ञापन

गलत नारियल खरीदने से हो सकता है नुकसान

गलत नारियल खरीदने से हो सकता है नुकसान2 / 6

कई बार लोग बिना जांचे नारियल खरीद लेते हैं, लेकिन घर लाने के बाद पता चलता है कि उसमें पानी कम और मलाई ज्यादा है. इसलिए खरीदने से पहले कुछ आसान तरीकों को जानना जरूरी है, ताकि आपका पैसा खराब न हो.

विज्ञापन

नारियल को हिलाकर करें आसान पहचान

नारियल को हिलाकर करें आसान पहचान3 / 6

जब भी नारियल खरीदें तो उसे हल्के से हिलाकर जरूर देखें. इसे कान के पास लाकर हिलाने से अगर पानी की आवाज साफ सुनाई देती है, तो समझ लें कि उसमें पानी अच्छी मात्रा में मौजूद हो सकता है.

वजन से भी पता चल सकता है सच

वजन से भी पता चल सकता है सच4 / 6

नारियल को हाथ में उठाकर उसका वजन जरूर जांचें. अगर नारियल अपने आकार के हिसाब से भारी लगता है तो उसमें पानी ज्यादा होने की संभावना रहती है. हालांकि, हल्का नारियल अक्सर अंदर से सूखा या मलाई वाला हो सकता है.

विज्ञापन

ऊपरी हिस्से की जांचें

ऊपरी हिस्से की जांचें5 / 6

नारियल के ऊपर वाले हिस्से को ध्यान से देखें, अगर वहां दरार, काले धब्बे या सूखे निशान दिखाई दें तो ऐसे नारियल को न खरीदें. क्योंकि ताजा और हरे रंग का नारियल लेना हमेशा बेहतर माना जाता है, उसमें ज्यादा पानी निकल सकता है.

आकार और शेप से भी मिलती है जानकारी

आकार और शेप से भी मिलती है जानकारी6 / 6

अक्सर गोल और सही आकार वाला नारियल ज्यादा पानी वाला होता है. जैसे-जैसे नारियल पुराना होता जाता है, उसका आकार थोड़ा बदल जाता है और अंदर का पानी भी कम होने लगता है, इसलिए शेप जरूर देखें. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन