जींस कितने दिन, हफ्ते या महीने में धोनी चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं गलती

जींस आज स्टाइल और आराम दोनों का बेहतरीन मेल बन चुकी है. कॉलेज, ऑफिस या घूमने जाना हो, एक अच्छी जींस हर मौके पर शानदार लुक देती है और आसानी से पहनी जाती है, लेकिन इसको लेकर अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर जींस को हर दिन धोना चाहिए या कभी-कभार?

How Often Wash Jeans
1 / 8

विज्ञापन

बार-बार धोना बन सकता है बड़ी गलती

बार-बार धोना बन सकता है बड़ी गलती2 / 8

कई लोग जींस को हर पहनने के बाद धो देते हैं, जो सही तरीका नहीं है. ज्यादा धुलाई से कपड़ा कमजोर पड़ सकता है, रंग फीका हो सकता है और फिटिंग भी ढीली पड़ जाती है.

विज्ञापन

कितने दिन बाद धोनी चाहिए जींस

कितने दिन बाद धोनी चाहिए जींस3 / 8

सामान्य तौर पर जींस को 8 से 12 बार पहनने के बाद ही धोना ठीक माना जाता है. अगर ज्यादा गंदगी, धूल या पसीना नहीं है, तो तुरंत धोने की जरूरत नहीं होती.

मौसम के हिसाब से जींस धोए

मौसम के हिसाब से जींस धोए4 / 8

गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा आता है, इसलिए 2 से 4 बार पहनने के बाद धोना बेहतर है. वहीं सर्दियों में जींस को कई बार पहनने के बाद भी धोया जा सकता है.

विज्ञापन

जींस धोने का सही तरीका

जींस धोने का सही तरीका5 / 8

जींस को वॉश करने से पहले हमेशा अंदर की तरफ पलट लें. इससे बाहर का रंग सुरक्षित रहता है, कपड़ा कम घिसता है और जींस लंबे समय तक नई जैसी दिखती है.

ठंडे पानी और हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें

ठंडे पानी और हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें6 / 8

जींस धोते समय ठंडा या हल्का गुनगुना पानी बेहतर रहता है. साथ ही माइल्ड डिटर्जेंट इस्तेमाल करें, ताकि कपड़े का रंग और मजबूती लंबे समय तक बनी रहे.

विज्ञापन

तेज धूप में सुखाने से बचें

तेज धूप में सुखाने से बचें7 / 8

जींस को सीधे तेज धूप में सुखाने से उसका रंग जल्दी उड़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि आप इसे छांव या हवा वाली जगह पर सुखाएं ताकि इसका रंग भी बना रहे और फिटिंग भी बनी रहे. (Image: Pexels)

अस्वीकरण:

अस्वीकरण:8 / 8

यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन