होटल में ठहरने से पहले जान लें ये 5 जरूरी एटिकेट्स, वरना हो सकती है परेशानी!

What Are Basic Etiquettes: अगर आप इन बेसिक एटिकेट्स को फॉलो करते हैं तो आपका स्टे न सिर्फ मजेदार होगा बल्कि यादगार भी बन जाएगा. इसलिए जब भी अगली बार होटल में जाएं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें. 

hotel rules and regulations
1 / 6
होटल में ठहरने से पहले जान लें ये 5 जरूरी एटिकेट्स. Image Credit- Freepik

Hotel Etiquettes: जब भी हम किसी होटल में रुकने जाते हैं तो हम सिर्फ बजट या आराम के बारे में ही सोचते हैं, लेकिन होटल में रहने के बेसिक एटिकेट्स के बारे में भूल जाते हैं. एटिकेट्स ना सिर्फ आपकी इमेज को बेहतर बनाते हैं, बल्कि आपके अनुभव को भी शानदार बनाते हैं. अगर आप पहली बार होटल में ठहरने जा रहे हैं तो इन बातों को जरूर जान लें.

विज्ञापन

टाइम का रखें ध्यान 

टाइम का रखें ध्यान 2 / 6

हर होटल का एक फिक्स चेक-इन और चेक-आउट समय होता है. बिना जानकारी के जल्दी पहुंचना या देर से निकलना होटल स्टाफ के लिए परेशानी बन सकता है.

विज्ञापन

स्टाफ के साथ करें अच्छी तरह बात 

स्टाफ के साथ करें अच्छी तरह बात 3 / 6

होटल स्टाफ अच्छी तरह बात करें. उन्हें ज्यादा परेशान ना करें और थैंक यू जैसे शब्द का इस्तेमाल करें. यह आपके व्यवहार को बेहतर बनाता है और आपको बेहतर सर्विस भी मिलती है.

कमरे की चीजों का सही इस्तेमाल करें 

कमरे की चीजों का सही इस्तेमाल करें 4 / 6

होटल के कमरे में रखी चीजों का सही तरह से इस्तेमाल करें. होटल के कमरे में मौजूद चीजें संभालकर इस्तेमाल करें और कोई नुकसान ना पहुंचाएं. किसी भी चीज के टूटने पर आपको चार्ज देना पड़ सकता है.

विज्ञापन

शोर शराबा करने से बचें

शोर शराबा करने से बचें5 / 6

होटल में आपके अलावा और भी लोग ठहरे होते हैं. तेज आवाज में बात करना, म्यूजिक बजाना या पार्टी करना दूसरों के लिए परेशानी बन सकता है.

सफाई और हाइजीन का रखें ध्यान 

सफाई और हाइजीन का रखें ध्यान  6 / 6

कमरे को बहुत ज्यादा गंदा छोड़ना या चीजों को इधर-उधर फैलाना गलत आदत है. कूड़े को डस्टबिन में डालें और कमरे को व्यवस्थित रखें. इससे हाउसकीपिंग स्टाफ को भी आसानी होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन