नैनीताल की इन 5 डरावनी जगहों पर शाम होते ही छा जाता है सन्नाटा, कहीं आप घूमने तो नहीं चले गए?
Haunted Places To Visit Nainital: नैनीताल घूमने के लिहाज से बहुत ही खूबसूरत माना जाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि यहां पर डरावनी जगहें भी मौजूद हैंं, जिसे लोग घूमना पसंद करते हैं. आप भी इन जगहों पर अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

Haunted Places In Uttarakhand: नैनीताल उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन में आता है. यह झीलों, पहाड़ों और शांत वादियों के लिए मशहूर है. इसलिए यहां पर लाखों लोगों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन क्या आपको पता है कि यहां पर कुछ जगहें ऐसी हैं जहां पर जिनका नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं? रात के वक्त वहां पर ज्यादातर लोग नहीं आते हैं. अगर आप भी एडवेंचर और हॉरर स्टोरीज के शौकीन हैं तो नैनीताल की ये डरावनी जगहें आपके लिए काफी दिलचस्प हो सकती हैं.
नैना पीक
2 / 6यह जगह सुनने में काफी अच्छी लग सकती है, लेकिन यह जगह नैनीताल की सबसे ऊंची जगहों में से एक है. दिखने में सुंदर और शांत है, लेकिन रात होते ही यहां का माहौल पूरी तरह बदल जाता है. कई लोगों का दावा है कि यहां देर शाम अजीब आवाजें सुनाई देती हैं. इसे भी पढ़ें- अगर लू लग जाए तो क्या खाना चाहिए? Heat Stroke से तुरंत राहत देते हैं ये 5 फू्ड्स
लैंड्स एंड
3 / 6इस लिस्ट में लैंड्स एंड का नाम भी आता है. कहा जाता है यह नैनीताल का मशहूर व्यू पॉइंट है, लेकिन जगह से जुड़ी कई रहस्यमयी कहानियां भी सुनने को मिलती हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां रात के समय किसी के चलने और फुसफुसाने जैसी आवाजें सुनाई देती हैं.
ब्रिटिश कब्रिस्तान
4 / 6यह जगह को सुनने में ही डरावनी लग रही है, लेकिन इसे ब्रिटिश काल से खतरनाक माना जाता है. इतिहास के अनुसार, साल 1880 में भीषण भूस्खलन में मारे गए कई लोगों को यहां दफन हैं जो रात होते ही लोगों को आज भी परेशान करते हैं.
सेंट जॉन चर्च
5 / 6पुराना और शांत माहौल इस चर्च को रहस्यमयी बनाता है. कहा जाता है कि यहां रात के समय किसी के रोने और कदमों की आवाज सुनाई देती है. घने पेड़ों के बीच बना यह चर्च शाम के बाद काफी डरावना महसूस होता है.
गुर्नी हाउस
6 / 6गुर्नी हाउस को लेकर भी कुछ ऐसे ही दावे किए जाते हैं. यह कहा जाता है कि यह ब्रिटिश लेखक जिम कॉर्बेट का घर हुआ करता था. उनके मरने के बाद कुछ लोगों का मानना है कि यहां कई बार पैरों के निशान दिखते हैं और अजीब आवाजें आती हैं. ' इसे भी पढ़ें- मच्छर मारने की सबसे खराब और सबसे अच्छी तकनीक कौन सी है? डॉक्टर ने दी रेटिंग