अगर लू लग जाए तो क्या खाना चाहिए? Heat Stroke से तुरंत राहत देते हैं ये 5 फू्ड्स

Foods For Heat Stroke: लू लग गई है तो खानपान में किसी तरह की कोताही ना करें. यहां जानिए लू लगने पर क्या खाने से राहत मिल सकती है और सेहत अच्छी रहती है.

What foods reduce body heat
1 / 7
What foods reduce body heat

Loo Lagne Par Kya Khaye: तेजी से बढ़ता तापमान सेहत को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. ऐसे में अनेक लोग लू (Heat Stroke) की चपेट में आने लगे हैं. ना सिर्फ घर के बाहर रहने पर बल्कि घर में भी अगर गर्मी में रहा जाए तो लू लग सकती है. लू लगने पर दस्त, सर्दी, जुकाम, खांसी, सिरदर्द, जी मिचलाना और उल्टी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं और शरीर थका हुआ महसूस करता है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए लू लगने पर क्या खाने पर सेहत को फायदा मिलता है और तबीयत ठीक होने लगती है.

विज्ञापन

खीरा

खीरा 2 / 7

खीरे में 95% तक पानी होता है. ऐसे में लू लगने पर खीरा खाया जा सकता है. इससे शरीर को ठंडक मिलती है. खीरे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं.

विज्ञापन

खरबूजा

खरबूजा3 / 7

मीठा और रसभरा खरबूजा लू को दूर करने में मदद करता है. बाहर से घर में आते हैं तो खरबूजा खा सकते हैं. यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है.

तरबूज

तरबूज 4 / 7

लू लगने पर तरबूज खाया जा सकता है. यह शरीर को ठंडक देता है. तरबूज खाने पर शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन

आम पन्ना

आम पन्ना 5 / 7

लू लगने से बचने के लिए और लू लगने पर आम पन्ना (Aam Panna) पिया जा सकता है. आम पन्ना शरीर की गर्मी को कम करता है और पसीने से निकले तत्व शरीर को देता है.

नींबू पानी

नींबू पानी 6 / 7

लू में नींबू पानी भी फायदेमंद होता है. यह लू को ठीक करने के सबसे असरदार घरेलू नुस्खों में शामिल है. इसमें हल्का नमक डालकर पीने पर शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस ठीक होता है.

विज्ञापन

कभी ना करें ये गलतियां

कभी ना करें ये गलतियां 7 / 7

लू से बचे रहना है तो खानपान का खास ध्यान रखें. इस मौसम में चाय, कॉफी और एल्कोहल से परहेज करें. इसके अलावा, बहुत ज्यादा मीठी और तली-भुनी चीजें भी ना खाएं. यह भी पढ़ें -

नारियल पानी सीधा नारियल से पिएं या फिर गिलास में डालकर? जानिए सेहत के लिए क्या है बेहतर

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन