सिर्फ कपड़े टांगने का काम नहीं! हैंगर के ये स्मार्ट ट्रिक्स बदल देंगे आपका काम

Hangers Ka Istemal: अगर आपको लगता है कि हैंगर का इस्तेमाल सिर्फ कपड़ों का टांगने के लिए किया जाता है तो यह लेख आपके लिए है क्योंकि हैंगर के घर के कई छोटे-बड़े कामों को आसान बना सकता है, कैसे आइए विस्तार से जानते हैं.  

closet organization
1 / 6
हैंगर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है? Image Credit- AI

Uses Of Hangers: हर किसी के घर में हैंगर बेकार पड़े रहते हैं, क्योंकि इसका कपड़ों को टांगने के अलावा कोई काम नहीं होता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटा सा हैंगर आपकी कई रोजमर्रा की समस्याओं का आसान और सस्ता समाधान बन सकता है? जी हां, थोड़ा सा दिमाग लगाकर आप हैंगर का इस्तेमाल कई स्मार्ट तरीकों से कर सकते हैं. आइए जानते हैं हैंगर से जुड़े कुछ ऐसे कमाल के ट्रिक्स, जो आपकी लाइफ को काफी आसान बना देंगे.

विज्ञापन

अखबार का स्टैंड

अखबार का स्टैंड  2 / 6

यह अखबारों का स्टैंड बन सकता है और हैंगर को एक जगह टांग सकते हैं. बस हैंगर में क्लिप लगाएं और उसमें मैगज़ीन फंसा दें. इससे आपका कमरा भी साफ रहेगा और चीजें भी आसानी से मिल जाएंगी.

विज्ञापन

किचन में आएगा काम

किचन में आएगा काम  3 / 6

आप इसका इस्तेमाल किचन में कर सकते हैं. छोटे-छोटे बर्तन या कप सुखाने के लिए हैंगर बहुत काम आ सकता है. आप हैंगर को दीवार पर टांगकर उसमें कप या चम्मच लटका सकते हैं. इससे जगह भी बचेगी और बर्तन जल्दी सूखेंगे.

बेल्ट ऑर्गेनाइजर

बेल्ट ऑर्गेनाइजर4 / 6

हैंगर बेल्ट रखने के लिए भी काम आ सकता है. आप इसमें अपनी सारी बैल्ट या टाई को रख सकते हैं. इसके लिए हैंगर में छोटे हुक या क्लिप लगाकर आप बेल्ट और टाई को व्यवस्थित तरीके से टांग सकते हैं.

विज्ञापन

सैंडल ऑर्गेनाइजर

सैंडल ऑर्गेनाइजर5 / 6

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन हैंगर को चप्पल या सैंडल रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. आप हैंगर में क्लिप लगाकर उन्हें टांग सकते हैं, जिससे आपकी अलमारी या कमरा ज्यादा व्यवस्थित दिखेगा.

डेकोरेशन के लिए आएगा काम

डेकोरेशन के लिए आएगा काम6 / 6

हैंगर का इस्तेमाल आप फोटो फ्रेम या डेकोरेशन के लिए भी कर सकते हैं. इसमें फोटो क्लिप लगाकर आप एक यूनिक वॉल डेकोर तैयार कर सकते हैं. आप हैंगर को मोड़कर एक छोटा बुक स्टैंड भी बना सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन