दांतों से गुटखा का दाग कैसे हटाएं? यहां जानिए सबसे असरदार घरेलू नुस्खे कौन से हैं

Gutkha Ke Dant Kaise Saaf Karen: अगर गुटखा चबाते रहने से आपके दांत भी पीले या लाल हो गए हैं और दांतों पर गंदगी नजर आती है तो यहां जानिए किस तरह घर पर ही आसानी से गुटखा के दाग वाले दांत साफ किए जा सकते हैं.

Gutkha Stain On Teeth
1 / 7
Gutkha Stain On Teeth

How To Remove Gutkha Stain From Teeth: बहुत से लोग शौक के लिए गुटखा चबाते हैं. इससे होता यह है कि गुटखा के दाग दांतों पर नजर आने लगते हैं. गुटखा के दाग गहरे होते हैं और इन्हें जिद्दी कहा जाता है क्योंकि आम तरीके से ब्रश करने से ये दाग नहीं हटते हैं. दांतों के किनारों पर ये दाग जमने शुरू होते हैं और इनेमल पर चढ़ जाते हैं. इन दांतों की डेंटिस्ट से सफाई करवाई जाए तो भी कुछ दिन में फिर गुटखा खाने पर दांत गंदे होना शुरू हो जाते हैं. ऐसे में अगर गुटखा चबाने की वजह से आपके दांतों की रंगत बिगड़ गई है और दांत लाल या पीले नजर आने लगे हैं तो यहां जानिए किस तरह दांतों से गुटखा के दाग (Daan Par Gutkha Ke Daag) हटाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

बेकिंग सोडा और नींबू का रस आएगा काम

बेकिंग सोडा और नींबू का रस आएगा काम 2 / 7

दांतों से गुटखा के दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) और नींबू का रस काम आ सकता है. एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट को 2-3 मिनट दांतों पर लगाकर रखने के बाद धो लें. इस बात का ध्यान रखें कि हफ्ते में एक बार से ज्यादा आप इस नुस्खे को ना आजमाएं क्योंकि इससे दांतों की ऊपरी परत कमजोर पड़ सकती है.

विज्ञापन

एक्टिवेटेड चारकोल देखें लगाकर

एक्टिवेटेड चारकोल देखें लगाकर3 / 7

बाजार से एक्टिविटेड चारकोल खरीदा जा सकता है. एक्टिवेटेड चारकोल को दांतों पर ब्रश की मदद से लगाएं और 3 से 4 मिनट के लिए दांतों को ब्रश करें. इसके बाद दांतों को धोकर साफ कर लें. दांत साफ नजर आने लगेंगे.

ऑयल पुलिंग दिखाएगी असर

ऑयल पुलिंग दिखाएगी असर 4 / 7

नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग करने से गुटखा के जिद्दी दाग दांतों से हट सकते हैं. इसके लिए 2 चम्मच नारियल के तेल को मुंह में रखकर 5 से 10 मिनट के लिए घुमाएं. इससे तेल दांतों के कोनों-कोनों तक जाता है और सफाई करता है.

विज्ञापन

संतरे के छिलके से करें सफाई

संतरे के छिलके से करें सफाई 5 / 7

दांतों को संतरे के छिलके से साफ किया जा सकता है. इसके लिए संतरे के छिलके के अंदरूनी हिस्से को दांतों पर रगड़ें. रोजाना ऐसा करने से दांत साफ होने में असर दिख सकता है.

हाइड्रोजन पैरोक्साइड है असरदार

हाइड्रोजन पैरोक्साइड है असरदार 6 / 7

गुटखा के दाग हटाने के लिए दांतों पर हाइड्रोजन पैरोक्साइड लगाया जा सकता है. इसे बेकिंग सोडा के साथ मिक्स करके दांतों की 1-2 मिनट तक सफाई करें.

विज्ञापन

इस तरह दांत पर नहीं लगेंगे गुटखा के दाग

इस तरह दांत पर नहीं लगेंगे गुटखा के दाग 7 / 7

दांतों पर गुटखा के दाग ना लगें इसके लिए गुटखा चबाना छोड़ दीजिए. गुटखा छोड़ने के बाद रोजाना दांतों को 2 बार ब्रश करें, फ्लॉस करें और माउथ वॉश से कुल्ला करें. दांत एकदम चमकने लगेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन