इन 3 घरेलू उपायों से पाएं मच्छरों से निजात! मिनटों में घर रहेगा सुरक्षित और खुशबूदार

अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि आजकल के मच्छर इतने ज्यादा ढीठ हो गए हैं कि क्वायल, व मच्छर मारने वाली अगरबत्ती लगाने के बाद भई नहीं जानते हैं और खून चूसते रहते हैं. ऐसे में हम आपको तीन ऐसे आसान और घरेलू उपाय बताएंगे, जो आपको इन दानवों से राहत दिला सकते हैं.

Mosquito Out Tips
1 / 6

विज्ञापन

गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा

गंभीर बीमारियों का रहता है खतरा2 / 6

ये मच्छर सिर्फ झुनझुनी या खुजली नहीं देते, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों का भी खतरा बढ़ा देते हैं. ऐसे में मच्छरों से बचाव करना जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

नीम और कपूर

नीम और कपूर3 / 6

मच्छरों से बचाव के लिए नीम और कपूर का दीया बेहद असरदार है. इसमें नीम का तेल और कपूर डालकर रुई की बत्ती जलाएं. इसकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती और वह घर में एंट्री करने से बचते हैं.

कपूर का स्प्रे बनाकर करें इस्तेमाल

कपूर का स्प्रे बनाकर करें इस्तेमाल4 / 6

मच्छरों को भगाने के लिए कपूर और पानी का स्प्रे बहुत कारगर है. इसे बनाना काफी आसान है, इसके लिए आपको सिर्फ आधा कप पानी में दो कपूर मिलाना होगा, इससे स्प्रे तैयार हो जाएगा. इसे घर के कोनों, दरवाजों और खिड़कियों पर छिड़कें, यह मच्छरों को दूर रखेगा और घर में ताजगी भी बनाए रखेगा.

विज्ञापन

सरसों के तेल के साथ कपूर

सरसों के तेल के साथ कपूर5 / 6

कपूर और सरसों के तेल को मिलाकर एक कटोरी में करके कमरे के कोने में रखें. इसकी गंध से मच्छर भागते हैं, और इसका असर लंबे समय तक रहता है.

घर से गंदगी साफ करें

घर से गंदगी साफ करें6 / 6

मच्छरों के पैदा होने की सबसे बड़ी वजह पानी का जमा होना और गंदगी है. अगर आपके घर में या आसपास ऐसी कोई समस्या है, तो तुंरत उसे साफ कराएं, वरना मच्छर आपकी सेहत खराब कर सकते हैं. (Image: Pexels)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन