रनिंग शूज में एक्स्ट्रा छेद क्यों होता है? चौंका देगी वजह
Running Shoes Extra Hole: क्या आपको पता है कि रनिंग शूज में एक्स्ट्रा छेद क्यों होता है? अगर नहीं तो यहां जानिए इन होल्स का क्या मतलब है और इनका इस्तेमाल कैसे करते हैं.

Running Shoes Extra Hole Meaning: अगर आप रोजाना दौड़ लगाते हैं या फिजिकली एक्टिव रहते हैं तो आपके पास रनिंग शूज जरूर होंगे. लेकिन, क्या आपने कभी अपने रनिंग शूज को ध्यान से देखा है? रनिंग शूज को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको दिखेगा कि इन जूतों के दोनों किनारों पर 2 एक्स्ट्रा छेद होते हैं. ज्यादातर लोग जानते ही नहीं हैं कि इन छेदों का क्या मतलब होता है या इन छेदों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है. ऐसे में यहां जानिए इन छेदों का क्या काम होता है और ये आपके दौड़ने के तरीके में किस तरह प्रभाव डालते हैं.
सिर्फ डेकोरेशन नहीं
2 / 7जूतों में दिए गए एक्स्ट्रा छेद सिर्फ डेकोरेशन के लिए नहीं होता है बल्कि यह हील लॉक करने के लिए है.
क्या फायदा मिलता है
3 / 7इस छेद से फीते को निकालकर बांधा जाए तो इससे एंकल को सपोर्ट मिलता है और स्टेबिलिटी आती है. इससे हील स्टेबल रहती है और एंकल की मूवमेंट कम होती है.
कैसे करें इस्तेमाल
4 / 7जूते के दोनों तरफ के छेद में फीता डालकर लूप बना लें और फिर इस लूप के अंदर से फीते निकालकर बांधें. यह इन छेदों को इस्तेमाल करने का सही तरीका है.
छेद इस्तेमाल ना करने के नुकसान
5 / 7बहुत से रनर्स इस छेद का इस्तेमाल नहीं करते हैं जिससे एंकल और स्टेबिलिटी डिस्बेलेंस होते रहते हैं.
पैर फिसलता नहीं है
6 / 7रनिंग शूज के एक्स्ट्रा छेद में फीते (Shoelaces) बांधने से इसकी फिट बेहतर हो जाती है और दौड़ते हुए पैर नहीं आगे की तरफ नहीं फिसलता है.
प्रेशर पॉइंट शिफ्ट होता है
7 / 7इससे प्रेशर पॉइंट शिफ्ट हो जाता है और पूरे पैर पर प्रेशर एकसमान बंट जाता है. इससे डिस्कंफर्ट दूर होता है और चोट लगने की संभावना कम हो जाती है.