दिल्ली-NCR में कहां देखें रावण दहन, जानिए टॉप 5 जगहें? यहां जलेगा 221 फीट का पुतला
क्या आप भी इस साल रावण दहन देखना चाहते हैं, आइए आपको दिल्ली-NCR के 5 बेस्ट जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप भव्य रावण दहन और मेले का मजा उठा सकते हैं.

दशहरे का त्योहार बस कुछ ही दिन दूर है, उसके बाद देश के कई जगहों पर रावण दहन होगा. अगर आप अपने परिवार के साथ दिल्ली-NCR भव्य रावण दहन देखना चाहते हैं, तो आइए आपको 5 बेस्ट जगहें बताते हैं, जहां का रावण दहन काफी मशहूर है. एक जगह पर तो सबसे बड़ा रावण खड़ा है.
देशभर में किया जाएगा रावण का दहन
2 / 7रामायण काल में भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय हासिल की और माता सीता को रावण की कैद से मुक्त कराया. भगवान राम की रावण पर विजय का दिन दशहरा या विजयादशमी के रूप में मनाया है. आज के समय में दशहरा के दिन देशभर में कई जगहों पर रावण दहन किया जाता है.
लाल किला मैदान
3 / 7दिल्ली में रावण दहन देखने के लिए लाल किला मैदान बहुत मशहूर है. यहां हर साल रामलीला और रावण दहन का आयोजन होता है, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं. इस साल रावण दहन के अवसर पर यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद हो सकते हैं. इतना ही नहीं, फिल्मी सितारे भी इसमें शामिल होते हैं. यहां पहुंचने के लिए आप ऑटो रिक्शा या फिर मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं. नजदीकी मेट्रोल स्टोशन -लाल किला है.
दशहरा मैदान, फरीदाबाद
4 / 7दिल्ली-NCR में अगर आप फरीदाबाद के आसपास रहते हैं, तो दशहरा मेला और रावण दहन के लिए आप फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान (Dussehra Mela in NIT Faridabad) जा सकते हैं. यहां आप शानदार रामलीला कार्यक्रम, टेस्टी खाना, खरीददारी, भव्य रावण दहन और मौत का कुआं भी देख सकते हैं. इस मेले में पहुंचने के लिए आप दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर स्थित नीलम चौक अजरौंदा और बाटा चौक मेट्रो स्टेशनों में उतर सकते वहां से यह मेला करीब है, इसके अलावा आप गाड़ियों से भी आ सकते हैं, लेकिन ट्रैफिक का सामना करना पड़ सकता है.
दिल्ली का रामलीला मैदान
5 / 7रावण दहन के लिए आप दिल्ली के रामलीला मैदान पर भी जा सकते हैं. अजमेरी गेट के रामलीला मैदान में हर साल भव्य दशहरा मेला लगता है, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग आते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस साल रामलीला मैदान में 90 फीट का रावण जलाया जाएगा. दिल्ली में रामलीला मैदान जाने के लिए मेट्रो, बस और रेलवे के बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. मेट्रो से अगर आप आ रहे हैं, तो सबसे नजदीक दिल्ली गेट मेट्रो है, जो सिर्फ 2-3 मिनट की दूरी पर है.
नोएडा स्टेडियम
6 / 7नोएडा के सेक्टर-21A स्थित स्टेडियम में भव्य दशहरा मेला लगता है, जहां रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन देखा जा सकता है. रामलीला मंचन और बच्चों के लिए लगे झूले मेले की रौनक बढ़ाते हैं.
द्वारका सेक्टर 10
7 / 7दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में अब तक का सबसे विशाल रावण का पुतला तैयार किया गया है, जिसकी ऊंचाई 221 फीट है. इसकी ऊंचाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह करीब 22 मंजिला इमारत जितना ऊंचा है. इतने ऊंचे रावण दहन को देखना काफी शानदार होगा, ऐसे में अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो कैब या फिर नजदीकी मेट्रो सेक्टर 10 से पहुंच सकते हैं. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: दिल्ली में कहां-कहां हो रही है भव्य रामलीला? यहां देखें मशहूर जगहों की पूरी लिस्ट