Pakoda In English: क्या आप जानते हैं पकोड़े का अंग्रेजी नाम?
Pakora In English: पकोड़े को आप स्वाद लेकर तो खूब खाते हैं लेकिन क्या कभी सोचा है कि इसे इंग्लिश में क्या कहते हैं? नहीं नहीं, सिर खुजाने की जरूरत नहीं है. यहां जान लीजिए पकोड़े का इंग्लिश नाम.

Pakora English: भारत के लगभग हर राज्य में पकोड़े अलग-अलग तरह से बनाए जाते हैं और खाए जाते हैं. तेल में तले हुए गर्मागर्म पकोड़े प्लेट में चटनी के साथ डाल दिए जाएं तो मिनटों में घर के बच्चे और बड़े चट कर जाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं आपके इस फेवरेट स्नैक को इंग्लिश में भला क्या कहते हैं? चलिए आपको बताते हैं कि पकोड़े का इंग्लिश नाम क्या है और विदेशों में लोग इसे कैसे जानते हैं.
पकोड़े को इंग्लिश में क्या कहते हैं
2 / 7पकोड़े को इंग्लिश में Fritter यानी फ्रिटर कहा जाता है. अगर प्याज के पकोड़े हैं तो अनियन फ्रिटर, आलू के पकोड़े हैं तो पॉटेटो फ्रिटर और पनीर के पकोड़े हैं तो इन्हें पनीर फ्रिटर कहते हैं. हालांकि, दुनियाभर में पकोड़े को पकोड़ा कहकर ही पुकारा जाता है.
पकोड़े को सिर्फ पकोड़ा भी कहते हैं
3 / 7दुनियाभर में खानपान की ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनका नाम बदले बिना ही उन्हें ऑरिजनल नाम से पुकारा जाता है, जैसे समोसा, पानी पूरी और पकोड़ा.
पकोड़े के और कौन से नाम हैं
4 / 7भारत में ही पकोड़े को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है. राजस्थान और गुजरात में इसे भजिया कहते हैं, महाराष्ट्र में भजी, उत्तर भारत में पकोड़ा और पश्चिम बंगाल में बैंगन के पकोड़े को बेगुनी कहा जाता है.
कैसे बनता है पकोड़ा
5 / 7पकोड़े को बनाने के लिए आमतौर पर बेसन का इस्तेमाल किया जाता है. बेसन में अपनी पसंद की सब्जियां, नमक और मसाले डालकर पानी के साथ गाढ़ा घोल तैयार किया जाता है और फिर छोटे-छोटे आकार में तेल में तला जाता है.
क्या डिक्शनरी में है पकोड़ा
6 / 7पकोड़ा शब्द अंग्रेजी डिक्शनरी में भी है. इसे डिक्शनरी में Pakora ही लिखा गया है. इसीलिए लोग इसे पकोड़े के नाम से ही जानते हैं.
किस चीज के साथ खाए जाते हैं पकोड़े
7 / 7भारत में पकोड़े को चटनी से ज्यादा चाय के साथ खाना पसंद किया जाता है. चाय और पकोड़े की इस जोड़ी को लोग स्वाद लेकर खाते हैं. यह भी पढ़ें- पानी पूरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? विद्वान भी नहीं बता पाएंगे सही जवाब