पानी पूरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? विद्वान भी नहीं बता पाएंगे सही जवाब

Pani Puri In English: क्या आप जानते हैं पानी पूरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? अगर नहीं, तो यहां जानिए इंग्लिश में किस तरह डिस्क्राइब किया जाता है यह टेस्टी देसी फूड.

Pani Puri English Name
1 / 7
Pani Puri English Name

Pani Puri English Name: दिल्ली हो या मुंबई और कलकत्ता की गलियां, भोपाल और महाराष्ट्र में भी चलता है पानी पूरी का नाम. पानी पूरी को गोलगप्पा, पुचका या पताशे भी कहा जाता है. यह देसी स्नैक भारत में बेहद मशहूर है और अब तो दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी लोग भारतीय रेस्टोरेंट में जाकर इसका लुत्फ उठाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं पानी पूरी को इंग्लिश में क्या कहते है? आइए जानते हैं इस देसी स्नैक का क्या है इंग्लिश नाम.

विज्ञापन

पानी पूरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं

पानी पूरी को इंग्लिश में क्या कहते हैं 2 / 7

पानी पूरी को असल में इंग्लिश में भी पानी पूरी या गोलगप्पा ही कहा जाता है, लेकिन विदेशी लोगों को पानी पूरी के बारे में बताते हुए इसे अक्सर ही अलग-अलग तरह से डिस्क्राइब किया जाता है, जैसे - Water Filled Crispy Snack, Stuffed Fried Semolina Shells With Flavoured Water या फिर Crispy Hollow Fried Dough Balls With spiced Water.

विज्ञापन

पानी पूरी का कोई इंग्लिश नाम क्यों नहीं है

पानी पूरी का कोई इंग्लिश नाम क्यों नहीं है 3 / 7

खानपान की कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें वैश्विक तौर पर उनके ओरिजनल नाम से ही जाना जाता है, जैसे सूशी और पानी पूरी. विदेशी रेस्टॉरेंट्स भी पानी पूरी को इसी नाम से मेन्यू में लिस्ट करते हैं.

पानी पूरी के और क्या नाम हैं

पानी पूरी के और क्या नाम हैं 4 / 7

पानी पूरी को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में गोलगप्पा, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में पुचका, महाराष्ट्र और गुजरात में पानी पूरी, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में गुपचुप और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पकोड़ी कहा जाता है.

विज्ञापन

डिक्शनरी में भी है पानी पूरा

डिक्शनरी में भी है पानी पूरा 5 / 7

क्या आप जानते हैं 'पानी पूरी' शब्द को साल 2005 में ऑक्सवर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया गया था.

सबसे पहले कहां बनाई गई थी पानी पूरी

सबसे पहले कहां बनाई गई थी पानी पूरी 6 / 7

ऐतिहासिक तौर पर कहा जाता है कि मगध, दक्षिणी बिहार में सबसे पहले पानी पूरी बनाई और खाई गई थी.

विज्ञापन

द्रौपदी और पानी पूरी का कनेक्शन

द्रौपदी और पानी पूरी का कनेक्शन 7 / 7

पौराणिक आधार पर कहा जाता है कि पानी पूरी बनाने वाली पहली महिला द्रौपदी थी. जब कुंती ने द्रौपदी को बचे हुए आटे और सब्जी से कुछ बनाने के लिए कहा था तो उसने पानी पूरी बनाकर तैयार की थी. यह भी पढ़ें - कभी नहीं लेना चाहिए अख़बार में लिपटा खाना, FSSAI ने बताई हैरान करने वाली वजह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन