Delulu का मतलब क्या होता है? सोशल मीडिया पर Gen Z खुद को क्यों कहते हैं डेलुलू

What Does Delulu Mean: सोशल मीडिया पर आपने कहीं ना कहीं डेलुलू लिखा हुआ या किसी को बोलते हुए जरूर सुना होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं डेलुलु का क्या मतलब होता है और क्यों जेन जी खुद को डेलुलू या डेलुलू इज सोलुलू कहते हैं? यहां जानिए जवाब.

Delulu Meaning In Hindi
1 / 7
Delulu Meaning In Hindi

Delulu Meaning: सोशल मीडिया के जरिए ऐसी बहुत सी नई-नई चीजें, वाक्य या शब्द हैं जिन्हें हम देखते और सुनते हैं. जेन जी खासतौर से इन शब्दों को अपने पोस्ट्स के जरिए ट्रेडिंग बना देते हैं और हर जगह बस यही ट्रेंडी शब्द सुनने को मिलते हैं. ऐसा ही एक शब्द है डेलुलू (Delulu). डेलुलू का क्या मतलब होता है और किन लोगों को डेलुलू कहा जाता है आप भी जान लीजिए. यह प्यारा सा सुनाई देने वाला शब्द आपकी भी वोकेबुलेरी का हिस्सा बन सकता है.

विज्ञापन

Delulu का क्या मतलब है

Delulu का क्या मतलब है 2 / 7

डेलुलू का मतलब है डेल्यूशनल यानी काल्पनिक दुनिया में रहना, भ्रम में रहना या फिर वास्तविकता से परे रहना.

विज्ञापन

किसे डेलुलू कहा जाता है

किसे डेलुलू कहा जाता है 3 / 7

ऐसे व्यक्ति को डेलुलू कहते हैं जो सच्चाई को ना मानता हो या अपनी ही एक अलग दुनिया में रहता है, जिसे हकीकत से ज्यादा काल्पनिकता पर विश्वास हो.

Gen Z खुद को डेलुलू क्यों कहता है

Gen Z खुद को डेलुलू क्यों कहता है 4 / 7

जेन जी खुद को डेलुलू मजाकिया ढंग से कहता है. अगर उसे पता है कि कुछ नहीं होने वाला लेकिन फिर भी वह उस चीज की कल्पना को पसंद करता है तो खुद को डेलुलू कह देता है. ऐसे समझिए, अगर आपके क्रश ने आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी देख ली है और आपको लगता है कि स्टोरी देखने का मतलब है कि वह आपसे प्यार करता है, तो आप खुद को इस स्थिति में डेलुलू कह सकते हैं.

विज्ञापन

Delulu is the Solulu क्या है

Delulu is the Solulu क्या है 5 / 7

इंटरनेट पर डेलुलू इज द सोलुलू एक फेमस टर्म या कहें स्लैंग है. इसका मतलब है कि डेल्यूशनल होना ही सोल्यूशन है, यानी काल्पनिकता में रहना है हल है. अगर व्यक्ति कल्पना करके ही खुशी महसूस करता है तो वह कह देता है कि डेलुलू इज द सोलुलू.

Delulu और Solulu के बाद Trululu

 Delulu और Solulu के बाद Trululu 6 / 7

ट्रूलुलू (Trululu) का मतलब है सच या हकीकत. सोशल मीडिया पर अक्सर कहा जाता है कि डेलुलू इज सोलुलू ट्रुलुलू यानी डिल्यूजनल होना ही हल है यह सच है. जैसे, अगर व्यक्ति ने सोचा हो कि उसका क्रश उसे पसंद करता है और उसने अपनी इस गट फीलिंग पर भरोसा किया और सचमुच क्रश उसे पसंद करता है तो यह हो गया डेलुलू का ट्रुलुलू.

विज्ञापन

ऐसे बने नए-नए वर्ड्स

ऐसे बने नए-नए वर्ड्स 7 / 7

सोशली मीडिया सिर्फ डेलुलू, सोलुलू और ट्रुलुलू पर आकर नहीं रुका बल्कि लुलू जोड़कर बहुत से नए वर्ड्स और बनाए जाते हैं और मजाक के तौर पर इस्तेमाल होते हैं, जैसे कर दिया ना हिलुलू, मैं हूं सैडुलू वगैरह. यह भी पढ़ें - वर्कप्लेस के स्ट्रेस को कैसे करें मैनेज? जानिए वर्कलाइफ बैलेंस और मेंटल हेल्थ ठीक रखने के टिप्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन