वर्कप्लेस के स्ट्रेस को कैसे करें मैनेज? जानिए वर्कलाइफ बैलेंस और मेंटल हेल्थ ठीक रखने के टिप्स

Mental Health: अगर आप भी वर्कलाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस नहीं बना पा रहे हैं तो कुछ बातें आपको जान लेनी चाहिए. इस तरह आप अपने स्ट्रेस को भी मैनेज कर पाएंगे और मेंटल हेल्थ भी अच्छी रख सकेंगे.

office stress

अपनी मेंटल हेल्थ को इस तरह रखें ठीक.

Worklife Balance: सुबह उठना, ऑफिस जाना और घर आकर काम निपटाकर सो जाना, बहुत से लोगों की जीवनशैली यहीं तक सिमट कर रह जाती है. व्यक्ति अपने लिए या अपने परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाता, कहीं आना-जाना नहीं कर पता, नींद पूरी नहीं कर पाता और कई बार तो अपनी पसंद की चीजों से दूरियां इतनी गहरा जाती हैं कि व्यक्ति यह याद करके दुखी होने लगता है कि वह एक जमाने में किस तरह का व्यक्ति हुआ करता था. उसपर अगर काम का प्रेशर बहुत ज्यादा हो तो स्ट्रेस बढ़ता है और वर्कलाइफ का पर्सनल लाइफ के साथ बैलेंस ना बने तो मेंटल हेल्थ (Mental Health) पर असर पड़ता है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए किस तरह वर्कलाइफ को बेहतर किया जा सकता है और स्ट्रेस को दूर करके अपनी मेंटल हेल्थ अच्छी रख सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कलाइफ बैलेंस, मेंटल हेल्थ और स्ट्रेस मैनेजमेंट

प्रायोरिटी तय करें

आपकी प्रायोरिटी सिर्फ काम करना नहीं हो सकता. आपकी सेहत, आपके शौक और अपने परिवार को समय देना भी आपकी प्रायोरिटी है. ऐसे में सुबह उठकर आपको परिवार के साथ नाश्ता करना है, जिन छुट्टियों में परिवार के साथ बाहर जाना है या रात में खुद को समय देना है, इसे अपनी प्रायोरिटी बना लें. घर आकर भी लैपटॉप लेकर बैठना या छुट्टियों में भी हर समय काम करना आपकी पर्सनल लाइफ का समय कम करता है.

विज्ञापन

काम के घंटे और पर्सनल लाइफ के घंटे तय करें

आप कितनी देर ऑफिस का काम करते हैं और कितनी देर घर के काम करने हैं या खुद के लिए समय निकालना है यह तय करें. हर समय ऑफिस के इमेल देखना या ऑफिस की ही बातों में उलझे रहना सही नहीं है.

विज्ञापन

ना कहना सीखें

खुद को काम के बोझ तले नहीं दबाना चाहते तो ना कहना सीखना होगा. आपका अपना जितना काम है उसके अलावा एक्स्ट्रा काम सिर पर लेते रहने पर आप खुद के कामों को समय से नहीं कर पाएंगे, आपके काम के घंटे बढ़ेंगे और आपको स्ट्रेस भी ज्यादा होने लगेगा.

विज्ञापन

छोटे-छोटे ब्रेक लें

ऑफिस में दिनभर काम ना करते रहें बल्कि छोटे-छोटे ब्रेक्स लें. इसी तरह हफ्ते में जो छुट्टी मिलती है उसे अपने और अपने परिवार के लिए निकालें ऑफिस के काम में उलझने के लिए नहीं. हर 3-4 महीने में कोई ट्रिप प्लान करें और घूमकर आएं. अगर कहीं नहीं जाना तो सिर्फ घर में रहकर आराम करें, अपनी हॉबी वाले काम करें, कुछ पढ़ें या अपने दोस्तों से मिलें. खुद को इस तरह ब्रेक देना जरूरी है.

विज्ञापन

एक्सरसाइज और खानपान से समझौता ना करें

आपको अपनी मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए अपनी फिजिकल हेल्थ को भी ठीक रखना होगा. एक्सरसाइज करने और खानपान को बेहतर रखने की कोशिश करें. योग, वॉक या जिम जाने का समय ना हो तो घर में ही डांस या कार्डियो करें. इससे हेल्थ अच्छी रहेगी. माइंडफुलनेस और मेडिशन से स्ट्रेस भी कम होगा.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ