रोज खाली पेट करी पत्ता खाने से क्या होता है?

Curry Patte Khane Ke Fayde: करी पत्ते केवल खानपान का ही हिस्सा नहीं हैं बल्कि ये शरीर पर भी कई तरह से असर डालते हैं. ऐसे में यहां जानिए रोजाना खाली पेट करी पत्ते खाने पर क्या होता है.

Curry Leaves Benefits
1 / 7
Curry Leaves Benefits

Curry Leaves Benefits: करी पत्ते विटामिन सी, आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होते हैं. इन पत्तों से शरीर को विटामिन ए, बी और ई के साथ ही फॉस्फोरस भी मिलता है. ज्यादातर करी पत्तों का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए या त्वचा और बालों पर लगाने के लिए किया जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं करी पत्ते शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे (Curry Patte Ke Fayde) भी देते हैं. यहां जानिए रोजाना करी पत्ते खाने पर शरीर पर कैसा असर पड़ता है.

विज्ञापन

पाचन होता है बेहतर

पाचन होता है बेहतर 2 / 7

करी पत्ते खाने पर पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है. सुबह खाली पेट ये पत्ते खाए जाएं तो डाइजेस्टिव एंजाइम्स स्टिम्यूलेट होते हैं और गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी दिक्कतों को कम करते हैं.

विज्ञापन

अनीमिया में राहत

अनीमिया में राहत 3 / 7

आयरन से भरपूर होने के चलते करी पत्ते हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे रेड ब्लड सेल काउंट बढ़ता है और अनीमिया कम होने में मदद मिलती है.

मिलते हैं एंटी-एजिंग गुण

मिलते हैं एंटी-एजिंग गुण 4 / 7

करी पत्तों के सेवन से एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं. इन पत्तों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके एंजिग को कम करने में मददगार होते हैं.

विज्ञापन

वजन घटाने में मिलती है मदद

वजन घटाने में मिलती है मदद 5 / 7

करी पत्ते नेचुरल डिटॉक्सिफायर का काम करते हैं. इससे शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकलते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है. करी पत्ते सुबह खाली पेट खाए जाएं तो मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में भी असरदार होते हैं.

लिवर की सेहत पर असर

लिवर की सेहत पर असर 6 / 7

करी पत्तों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स लिवर पर होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी कम करते हैं. ये पत्ते लिवर से गंदे टॉक्सिंस को बाहर करके लिवर की सेहत को बेहतर करने में मदद करते हैं.

विज्ञापन

बालों और त्वचा को मिलता है फायदा

बालों और त्वचा को मिलता है फायदा 7 / 7

करी पत्तों को रोजाना खाली पेट खाया जाए तो ये पत्ते बालों और त्वचा को बेहतर करने और सुंदर बनाने में मदद करते हैं. इनसे बालों का झड़ना कम होता है और स्किन पर निखार आता है सो अलग.  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन