कूलर की घास हो गई है सख्त? खारे पानी की परत ऐसे हटाएं, फिर आएगी ठंडी हवा

Cooler Ghas Ko Saaf Kaise Kare: कूलर की घास पर जमी खारे पानी की परत आपकी कूलिंग को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है, लेकिन सही समय पर सफाई करके इसे ठीक कर सकते हैं और कूलर को फिर से पहले जैसा ठंडा बना सकते हैं.

Cooler Ghas Ko Saaf Kaise Kare
1 / 7
Cooler Ghas Ko Saaf Kaise Kare

Cooling Pad Cleaning Tips: गर्मी शुरू होते ही कूलर हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कूलर चलने के बावजूद पहले जैसी ठंडी हवा नहीं देता. हालांकि, ऐसा होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन बड़ा कारण है कूलर की घास पर गंदगी या खारे पानी की लेयर जमना. अगर समय रहते इसे साफ ना किया जाए तो कूलर की कूलिंग धीरे-धीरे कम होती जाती है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान ट्रिक्स से आप इसे घर पर ही साफ कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्यों जम जाती है खारे पानी की परत?

क्यों जम जाती है खारे पानी की परत?2 / 7

ज्यादातर जगहों पर पानी में नमक ज्यादा होता है. इसलिए खारे पानी की लेयर जम जाती है. इससे हवा का प्रवाह रुक जाता है और कूलिंग कम हो जाती है.

विज्ञापन

घास गंदी की कैसे करें पहचान

घास गंदी की कैसे करें पहचान3 / 7

कूलर से हवा तो आ रही है, लेकिन ठंडी नहीं लग रही या घास पर सफेद या पीली परत दिखाई दे रही है तो घास गंदी है, जिसे साफ करने की जरूरत है.

कूलर से हल्की बदबू आना

कूलर से हल्की बदबू आना4 / 7

यह संकेत भी गंदगी या खारे पानी की परत जमने का मुख्य कारण है. अगर आपको साफ-सफाई करने के बाद भी बदबू आ रही है तो खारे पानी की लेयर जम गई है.

विज्ञापन

खारे पानी की परत हटाने की ट्रिक

खारे पानी की परत हटाने की ट्रिक5 / 7

इसे साफ करने के लिए जरूरी है कि आप सिरका का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह एक तरह का नेचुरल क्लीनर है. इससे नमक की परत आसानी से साफ हो जाएगी.

हल्के ब्रश से सफाई

हल्के ब्रश से सफाई6 / 7

कभी भी जोर से रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे घास खराब हो सकती है. हमेशा हल्के हाथ से ब्रश करें और घास को पूरी तरह से साफ कर दें.

विज्ञापन

कूलर की कूलिंग बढ़ाने के टिप्स

कूलर की कूलिंग बढ़ाने के टिप्स7 / 7

इसके लिए आपको हफ्ते में एक बार कूलर का पानी बदलना होगा. साथ ही, कूलर में साफ पानी डालें, ताकि हवा एकदम ठंडी आना शुरू हो जाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन