चूहे को भगाने के लिए सिरके का इस्तेमाल कैसे करें? यहां जानिए 5 अद्भुत तरीके
Chuhe Ko Bhagane Ka Tarika: गर्मियों का मौसम आते ही अगर आपके घर में चूहे होने लगे हैं तो आपको सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए. इसका इस्तेमाल किस तरह करना है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Is Vinegar Kills Rat: घर में चूहे होना कई बार परेशानी का सबब बन सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह ना सिर्फ खाने-पीने की चीजों को खराब करते हैं, बल्कि कई तरह की बीमारियां भी फैलाते हैं. गर्मियों में चूहे घर में होना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. ऐसे में सिरका इस्तेमाल किया जा सकता है. सिरके की बदबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती, इसलिए वे उस जगह से दूर भाग जाते हैं.
सिरका और कॉटन बॉल
2 / 6कॉटन बॉल के साथ सिरके का इस्तेमाल करें. इसके लिए एक कटोरी में सफेद सिरका लें और फिर कॉटन बॉल या रुई डुबोएं. अब इन रुई के टुकड़ों को घर के कोनों, किचन, स्टोररूम और चूहों के बिल के पास रख दें.
सिरका और बेकिंग सोडा
3 / 6सिरका को बेकिंग सोडा के साथ मिला दिया जाए तो फायदे दोगुना बढ़ जाते हैं. इसकी बदबू चूहों को परेशान करती है. आप चूहों के आने-जाने वाली जगह पर बेकिंग सोडा और उसके ऊपर थोड़ा सिरका डाल दें.
सिरका और कपड़ा
4 / 6अगर घर में किसी खास जगह से चूहे आते हैं तो वहां यह तरीका अपनाएं. एक पुराने कपड़े को सिरके में अच्छी तरह भिगो लें. इसे चूहे के बिल, पाइप लाइन या दीवार के कोने में रख दें.
सिरका और पोछा
5 / 6घर की सफाई करते समय सिरका मिलाकर पोछा लगाना भी एक अच्छा तरीका है. पोछे के पानी में 2 कप सिरका मिलाएं और किचन, स्टोर रूम और बालकनी में अच्छी तरह लगाएं.
सिरका और पानी का स्प्रे
6 / 6सिरके का स्प्रे बनाकर इस्तेमाल करें. स्प्रे बनाने के लिए एक स्प्रे बोतल में आधा सिरका और आधा पानी मिलाएं. इस मिश्रण को अच्छी तरह हिलाएं. अब इसे दरवाजों, खिड़कियों और कोनों में स्प्रे करें.