डायबिटीज के लिए 'काल' है ये सब्जी, बहुत कम लोग जानते हैं नाम!
Best Vegetable for Controlling Blood Sugar: ब्लड शुगर को कंट्रोल करना अब चुनौती नहीं होगा. प्रकृति की गोद में एक ऐसी खास सब्जी छिपी है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं मानी जाती.

डायबिटीज के मरीजों के लिए एक ऐसी सब्जी वरदान साबित हो सकती है जिसे बहुत कम लोग पहचानते हैं. हम बात कर रहे हैं सूरन की जिसे कई इलाकों में जिमीकंद के नाम से भी पुकारा जाता है.
कैसा होता है इसका रूप?
2 / 6इसका आकार और स्वरूप देखने में थोड़ा अजीब लगता है इसलिए कई लोग इसे खाने से कतराते हैं. एशियाई देशों में मशहूर इस सब्जी का वैज्ञानिक नाम अर्मोफोफ्लस पेओनिफोलियस है जो औषधीय गुणों से भरपूर है.
क्यों है यह इतनी खास?
3 / 6सूरन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है. इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम जैसे तत्व सेहत को दुरुस्त रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं.
कैसे कंट्रोल होता है शुगर?
4 / 6इसमें एलेंटॉइन नाम का एक खास केमिकल कंपाउंड होता है जो एंटी डायबिटिक प्रभाव डालता है. यह तत्व शरीर में ग्लूकोज के लेवल को स्थिर रखने और ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद करता है.
क्या हैं इसके अन्य फायदे?
5 / 6सूरन के सेवन से केवल शुगर ही नहीं बल्कि कब्ज और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है. अस्थमा और खांसी के मरीजों के लिए भी यह सब्जी किसी दवा से कम नहीं मानी जाती है.
क्या है जरूरी सावधानी?
6 / 6यह जानकारी सामान्य सुझावों पर आधारित है और इसे डॉक्टर की सलाह के बिना इलाज न मानें. किसी भी गंभीर बीमारी या डाइट में बदलाव से पहले विशेषज्ञ डॉक्टर की राय लेना बहुत जरूरी है.