मीठा खाने का सही समय क्या है? खाने से पहले या बाद में, जानिए सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि मीठा खाने का सही समय क्या है. कुछ लोग इसे भोजन से पहले सही मानते हैं, जबकि कई लोग खाने के बाद मिठाई खाना ही सही तरीका मानते हैं, लेकिन ठीक समय कौन सा वह हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे.

मीठा खाने की आदत
2 / 8भारत में खाने के बाद मीठा खाने की परंपरा काफी पुरानी है. कई लोग ऐसे हैं, जिनका भोजन बिना मिठाई के अधूरा सा लगता है, वहीं भारत के कई राज्यों में खाने की थाली में एक डिश मीठी जरूर होती है. यही कारण है कि घर हो या रेस्टोरेंट, लोग आखिर में कुछ मीठा जरूर खाना पसंद करते हैं.
ज्यादा मीठा खाना क्यों हो सकता है नुकसानदायक
3 / 8विशेषज्ञों का मानना है कि ज्यादा मात्रा में शुगर लेने से वजन बढ़ सकता है. इसके अलावा डायबिटीज, दिल की बीमारी और मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए मीठा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.
आयुर्वेद क्या कहता है मीठा खाने के सही समय के बारे में
4 / 8आयुर्वेद के अनुसार भोजन की शुरुआत में थोड़ा मीठा खाना ज्यादा बेहतर माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि इससे पाचन तंत्र सक्रिय होता है और शरीर को भोजन पचाने के लिए पहले से तैयार होने का संकेत मिलता है.
खाने से पहले मीठा खाने के फायदे
5 / 8अगर आप भोजन से पहले थोड़ी मात्रा में मीठा खाते हैं तो यह आपके टेस्ट बड्स को सक्रिय करता है. इससे खाने का स्वाद बेहतर महसूस होता है और पाचन प्रक्रिया भी सुचारु रूप से काम करने लगती है.
खाने के बाद मीठा खाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं
6 / 8भोजन के तुरंत बाद ज्यादा मीठा खाने से पाचन धीमा हो सकता है. इससे पेट भारी लगना, गैस बनना और अपच जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं, खासकर उन लोगों में जिनका पाचन पहले से कमजोर होता है.
डाइजेशन पर मीठे का क्या असर पड़ता है
7 / 8जब हम भोजन करते हैं तो पेट में पाचन की प्रक्रिया तेज होती है. ऐसे में तुरंत मीठा खाने से यह प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और खाना सही तरह से नहीं पच पाता, जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है. साथ ही, जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, जब वह खाने के बाद कुछ मीठा खाते हैं, तो इससे शुगर लेवल में स्पाइक आता है, जो खतरनाक है.
मीठा खाने का सही तरीका क्या होना चाहिए
8 / 8स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि मीठा हमेशा सीमित मात्रा में और सही समय पर ही खाएं. अगर खाना ही है तो थोड़ा मीठा भोजन से पहले लें या खाने के कुछ समय बाद लें ताकि पाचन पर असर न पड़े. (Image: Pexels)