जुलाई में घूमने का बना रहे हैं प्लान? मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये 5 खूबसूरत डेस्टिनेशन

जुलाई 2026 में मानसून वेकेशन प्लान कर रहे हैं? जानिए भारत की 5 सबसे खूबसूरत जगहें, जहां हरियाली, झरने, पहाड़ और शानदार मौसम आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे.

best monsoon places
1 / 7

जुलाई का महीना गर्मी से राहत देने के साथ प्रकृति को नई ताजगी भी देता है. इस दौरान पहाड़, झरने, घाटियां और झीलें हरियाली से भर जाती हैं. अगर आप भी इस मानसून में वेकेशन की योजना बना रहे हैं, तो यह समय नेचर की सुंदरता का आनंद लेने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है. थोड़ी बारिश के बीच सफर का अनुभव भी यादगार बन जाता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में, जो आपकी ट्रिप को जिंदगीभर यादगार बना देंगी.  

विज्ञापन

जांस्कर घाटी, लद्दाख

जांस्कर घाटी, लद्दाख2 / 7

लद्दाख की जांस्कर घाटी जुलाई में पूरी तरह घूमने योग्य हो जाती है क्योंकि इस समय बर्फ हटने के बाद सभी प्रमुख सड़कें खुल जाती हैं. यहां करशा गुस्टोर बौद्ध उत्सव, जांस्कर नदी में रिवर राफ्टिंग और हाई-एल्टीट्यूड ट्रेकिंग का शानदार अनुभव मिलता है. फुगताल मठ, पेंसी ला पास, ड्रांग-ड्रुंग ग्लेशियर और गोनबो रंगजोन पर्वत यहां के प्रमुख आकर्षण हैं.

विज्ञापन

उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स

उत्तराखंड की वैली ऑफ फ्लावर्स3 / 7

जुलाई के मध्य से उत्तराखंड की प्रसिद्ध वैली ऑफ फ्लावर्स अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है. हजारों रंग-बिरंगे अल्पाइन फूल, झरने और हरियाली इस जगह को किसी स्वर्ग से कम नहीं बनाते. यहां ब्लू पॉपी और ब्रह्मकमल जैसे दुर्लभ फूल भी देखने को मिलते हैं. साथ ही हेमकुंड साहिब, घांघरिया और माणा गांव की यात्रा भी यादगार बन जाती है.

उदयपुर

उदयपुर4 / 7

राजस्थान का उदयपुर जुलाई में अलग ही रंग में दिखाई देता है. हल्की बारिश के बाद झीलें पानी से भर जाती हैं और अरावली की पहाड़ियां हरियाली से ढक जाती हैं. इस मौसम में सिटी पैलेस, पिछोला झील, जगमंदिर, सहेलियों की बाड़ी, बागोर की हवेली और मानसून पैलेस घूमने का अलग ही आनंद मिलता है. बारिश के दौरान इनडोर दर्शनीय स्थल भी बेहतरीन विकल्प साबित होते हैं.

विज्ञापन

पंचगनी

पंचगनी5 / 7

अगर आप भीड़ से दूर शांत वातावरण में छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो महाराष्ट्र का पंचगनी शानदार विकल्प हो सकता है. जुलाई में यहां चारों ओर धुंध, हरियाली और बहते झरने देखने को मिलते हैं. सिडनी पॉइंट, केट्स पॉइंट, हैरिसन फॉली, देवराई आर्ट विलेज, मैप्रो गार्डन और राजपुरी गुफाएं यहां की प्रमुख घूमने वाली जगहों में शामिल हैं.

रामेश्वरम

रामेश्वरम6 / 7

तमिलनाडु का रामेश्वरम जुलाई में हल्की बारिश और सुहाने मौसम के कारण घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता है. इस समय यहां पर्यटकों की भीड़ भी कम रहती है, जिससे आराम से घूमने का मौका मिलता है. रामनाथस्वामी मंदिर, धनुषकोडी, पंबन ब्रिज और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं. मानसून के दौरान यहां बर्ड वॉचिंग का अनुभव भी खास रहता है.

विज्ञापन

मानसून ट्रिप से पहले रखें इन जरूरी बातों का ध्यान

मानसून ट्रिप से पहले रखें इन जरूरी बातों का ध्यान7 / 7

जुलाई में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और रेनकोट, छाता तथा वाटरप्रूफ जूते साथ रखें. पहाड़ी इलाकों में सड़क की स्थिति पहले से जांच लें, साथ ही, प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी पर भी ध्यान दें और होटल की बुकिंग पहले ही कर लें. सही योजना और जरूरी सावधानियों के साथ मानसून की छुट्टियां बेहद यादगार और आरामदायक साबित हो सकती हैं. यह भी पढ़ें:उत्तराखंड में कहां है Wan Village? जानिए क्यों बन रहा है ट्रेकर्स की पहली पसंद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन