उत्तराखंड में कहां है Wan Village? जानिए क्यों बन रहा है ट्रेकर्स की पहली पसंद

Wan Village: उत्तराखंड में वान विलेज भी मौजूद है, जिसे बहुत ही शानदार डेस्टिनेशन में शामिल किया जाता है. अगर आप अगली छुट्टियों में किसी शांत और रोमांचक जगह की तलाश कर रहे हैं तो वान विलेज आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होना चाहिए.  

Wan Village
1 / 6
Wan Village Kaha Hai

Wan Village Kaha Hai: भीड़भाड़ से दूर, पहाड़ों की शांति और प्रकृति के बीच कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो उत्तराखंड का वान विलेज आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. समुद्र तल से करीब 2,400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह छोटा-सा गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों और प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट्स के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि हर साल देश-विदेश से हजारों ट्रेकर्स और प्रकृति प्रेमी यहां पहुंचते हैं.

विज्ञापन

कहां स्थित है Wan Village?

कहां स्थित है Wan Village? 2 / 6

वान विलेज उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित है. यह गांव लोहाजंग से लगभग 10-12 किलोमीटर की दूरी पर है और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के बफर क्षेत्र के करीब पड़ता है. इसे भी पढ़ें- चायपत्ती के पानी से सिर धोने पर क्या होता है? जानिए बालों की कायापलट करने में कैसे असरदार है यह नुस्खा

विज्ञापन

कई मशहूर ट्रेक्स का है दरवाजा 

कई मशहूर ट्रेक्स का है दरवाजा  3 / 6

वान विलेज से कई प्रसिद्ध ट्रेक शुरू होते हैं. इसलिए लोगों को यहां से गुजरकर जाना ही पड़ता है. ब्रह्मताल ट्रेक, रूपकुंड क्षेत्र के वैकल्पिक ट्रेकिंग रूट, बेदनी बुग्याल या अली बुग्याल जैसी जगहों पर जाने से पहले यहां से गुजरना ही पड़ेगा.

घने ओक और रोडोडेंड्रॉन के जंगल

घने ओक और रोडोडेंड्रॉन के जंगल 4 / 6

वान के आसपास फैले ओक, बुरांश और देवदार के जंगल ट्रेकिंग के अनुभव को और भी यादगार बना देते हैं. वसंत के मौसम में बुरांश के लाल फूल पूरे इलाके को रंगीन बना देते हैं. यह जगह बारिश में बहुत ही अच्छी हो जाती है.

विज्ञापन

शांत और कम भीड़ वाला माहौल

शांत और कम भीड़ वाला माहौल 5 / 6

मसूरी, नैनीताल या औली जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की तुलना में वान गांव अभी भी अपेक्षाकृत शांत है. यहां आने वाले लोगों को प्राकृतिक वातावरण, स्वच्छ हवा और स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलता है.

घूमने का सबसे अच्छा समय कब है? 

घूमने का सबसे अच्छा समय कब है? 6 / 6

मार्च से जून में आपको यहां पर हरियाली मिलेगी और सितंबर से नवंबर तक साफ आसमान और हिमालय के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे. हालांकि, दिसंबर से फरवरी तक बर्फ गिरती हुई दिखाई देगी. इसे भी पढ़ें- बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए? फूड पॉइजनिंग होते नहीं लगेगी देर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन