कितने दिनों तक ना नहाना नॉर्मल होता है? जानिए 1 हफ्ते में कितनी बार नहाना चाहिए

Bathing FAQs: लोग अपनी पसंद से कम या ज्यादा नहाते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि हफ्ते में कितनी बार ना नहाना नॉर्मल होता है और कब नहाना स्किप किया जा सकता है.

Bathing daily is good or bad
1 / 7
Bathing daily is good or bad

Bathing Daily: नहाना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है. बहुत से लोग रोजाना नहाना पसंद करते हैं, कुछ ऐसे भी हैं जो एक दिन छोड़कर नहाते हैं और कुछ लोगों को हर 3 दिन में एक बार नहाने की आदत होती है. खासकर जिन लोगों को घर से बाहर नहीं जाना होता है वे 1-2 दिन स्किप करके ही नहाना पसंद करते हैं. लेकिन, सेहत के नजरिए से देखा जाए तो हफ्ते में कितनी बार नहाना नॉर्मल है और कितनी बार नहीं, आइए जानते हैं.

विज्ञापन

क्या रोज नहाना जरूरी होता है

क्या रोज नहाना जरूरी होता है 2 / 7

गर्मी के मौसम में रोजाना नहाना जरूरी है. लेकिन, अगर आपको ज्यादा पसीना नहीं आता है, आप घर के अंदर रहते हैं और अगर मौसम ठंडा हो तो रोजाना नहाने की जरूरत नहीं होती है.

विज्ञापन

हफ्ते में कितनी बार नहाना चाहिए

हफ्ते में कितनी बार नहाना चाहिए 3 / 7

एक स्वस्थ व्यक्ति को हफ्ते में 3 से 5 बार नहाने की सलाह दी जाती है. गर्मियों का मौसम हो तो हफ्ते में कम से कम 5 दिन जरूर नहाना चाहिए.

जो लोग वर्कआउट करते हैं उन्हें कितनी बार नहाना चाहिए

जो लोग वर्कआउट करते हैं उन्हें कितनी बार नहाना चाहिए 4 / 7

वर्कआउट करने पर पसीना बहता है. ऐसे में वर्कआउट करने वालों को रोजाना नहाना चाहिए. अगर आप शाम के समय जिम से लौटे हैं तो घर आकर नहाना जरूरी है.

विज्ञापन

डेस्क जॉब करने वालों को कब नहाना चाहिए

 डेस्क जॉब करने वालों को कब नहाना चाहिए 5 / 7

जो लोग डेस्क जॉब करते हैं वे एक दिन छोड़कर नहा सकते हैं. कम एक्टिविटी करने पर पसीना नहीं आता है ऐसे में एक दिन नहाना स्किप किया जा सकता है.

रोज ना नहाने से क्या नुकसान हो सकता है

रोज ना नहाने से क्या नुकसान हो सकता है 6 / 7

रोजाना ना नहाने पर शरीर से बदबू आ सकती है. ज्यादा दिन तक अगर ना नहाया जाए तो इससे त्वचा पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं. खुजली और रैशेज की दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

बहुत ज्यादा नहाने से क्या होता है

बहुत ज्यादा नहाने से क्या होता है 7 / 7

अगर व्यक्ति बहुत ज्यादा नहाता है या कहें दिन में 2 बार नहा लेता है तो इससे स्किन के नेचुरल ऑयल खत्म हो सकते हैं, प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज होती है, रूखापन हो सकता है, खुजली हो सकती है और स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ती हैं.   अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन