बच्चे बदतमीजी करें तो क्या करना चाहिए?

Bacha Badtameezi Kare To Kya Kare: अक्सर ही बच्चे बदतमीजी करते हैं तो पैरेंट्स उन्हें सुधारने की कोशिश में अलग-अलग पैंतरे आजमाते हैं. लेकिन, बच्चे को सही तरह से हैंडल ना किया जाए तो सिचुएशन बिगड़ भी सकती है.

What To Do If Child Misbehaves
1 / 7
What To Do If Child Misbehaves

Parenting Tips: बच्चों की परवरिश आसान काम नहीं है और कई बार बच्चों का व्यवहार अच्छा होने के बजाय बिगड़ जाता है और बिगड़ता चला जाता है. बच्चे कभी किसी बात को मानने से इंकार कर देते हैं तो कभी माता-पिता से जबान लड़ाने लगते हैं. इसे बच्चों की बदतमीजी भी कहा जा सकता है. लेकिन, बच्चे बदतमीजी करें तो उन्हें डांटकर चुप करा देना या उनकी पिटाई लगा देना समस्या का हल नहीं होता है. इस तरह से स्थिति सुधरने की बजाय बिगड़ भी सकती है और बच्चों को बदतमीजी बढ़ सकती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए बच्चे बदतमीजी (Child Misbehaves) करें तो उनकी इस बदतमीजी की आदत को सुधारने के लिए पैरेंट्स को क्या करना चाहिए.

विज्ञापन

गुस्से से चिल्लाए नहीं

गुस्से से चिल्लाए नहीं 2 / 7

बच्चे बदतमीजी करते हैं ताकि पैरेंट्स को गुस्सा आए और वे अपना पारा खो दें. लेकिन, आपको संयम से काम लेना है. बच्चे की बदतमीजी पर गुस्सा नहीं करना है बल्कि शांत रहते हुए सिचुएशन हैंडल करनी है.

विज्ञापन

बच्चे को बताएं कि उसका व्यवहार गलत है

बच्चे को बताएं कि उसका व्यवहार गलत है 3 / 7

शांत रहते हुए बच्चे को बताएं कि उसका व्यवहार गलत है और इस व्यवहार के कारण आपको तकलीफ हुई है. बच्चे को साफ शब्दों में और बिना चिल्लाए अपनी बात समझाने की कोशिश करें.

बच्चे को पॉजीटिव व्यवहार पर उसकी सराहना करें

बच्चे को पॉजीटिव व्यवहार पर उसकी सराहना करें 4 / 7

कई बार बच्चों को लगता है कि आप बस उसकी बुराई ही देखते हैं और ऐसे में बच्चों का व्यवहार और बिगड़ जाता है. ऐसे में बच्चे की बुराई करते रहने के बजाय उसकी अच्छी बातों पर भी गौर करें और अच्छे कामों के लिए उसकी सराहना करें.

विज्ञापन

टाइम आउट दे सकते हैं

टाइम आउट दे सकते हैं 5 / 7

बच्चा जब बदतीमीजी करता है तो आप उसे टाइम आउट में डाल सकते हैं. इस समय में आप बच्चे को टीवी देखने से मना कर सकते हैं या उसे गेम्स खेलने से रोक सकते हैं. बच्चे को समझ आता है कि उसे बदतीमीजी करने पर सजा मिलेगी.

जब बच्चा शांत हो तो उससे बात करें

जब बच्चा शांत हो तो उससे बात करें 6 / 7

जिस समय बच्चा बदतमीजी कर रहा होता है उस समय उसका पारा भी ज्यादा हो सकता है. ऐसे में इस समय बच्चे से बात करने के बजाय जब वह शांत हो जाए तब उससे बात करें.

विज्ञापन

बच्चे को सही और गलत का मतलब समझाना

बच्चे को सही और गलत का मतलब समझाना 7 / 7

छोटे बच्चों को अक्सर ही सही और गलत का मतलब ही नहीं समझ आता और वे अपनी बदतमीजी को ही सही समझते हैं. ऐसे में बच्चे को बताए कि कौन सा व्यवहार सही है और कौन सा नहीं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन