लंच बॉक्स के लिए 10 मिनट में तैयार होने वाली टेस्टी और हेल्दी चीजें, उंगली चाट-चाटकर खाएंगे बच्चे

10 Minutes recipes for Lunch: सुबह की जल्दी-जल्दी में बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी लंच बॉक्स तैयार करना कई बार मुश्किल हो जाता है. अगर आपके लिए भी यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है, तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. हम यहां पर आपको 5 झटपट बनने वाली डिशेज के बारे में बता रहे हैं जिसे ट्राई किया जा सकता है.

10 Minutes recipes for Lunch
1 / 6
10 Minutes recipes for Lunch

Baccho Ke Liye Aasan Recipe: सुबह की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए कुछ बनाना ही मुश्किल होता है, ऐसे में बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी लंच बॉक्स तैयार करना किसी बड़े टास्क से कम नहीं लगता. अगर डिश के बारे में सोचा जाए तो टाइम और मूड दोनों खराब होते हैं. हालांकि, अगर आपके पास वक्त कम है तो हम कुछ ऐसे व्यंजनों के बारे में बताएंगे, जो हेल्दी होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी मानी जा सकती हैं.

विज्ञापन

वेजिटेबल पोहा

वेजिटेबल पोहा 2 / 6

आप बच्चे के लिए लंच में वेजिटेबल पोहा तैयार कर सकते हैं. यह एक हल्का और पौष्टिक ऑप्शन है, जिसे बहुत ही कम वक्त में तैयार किया जा सकता है. पोहा हेल्दी बनाने के लिए आप गाजर, खीरा या अन्य सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

बेसन चीला

बेसन चीला 3 / 6

प्रोटीन से भरपूर और जल्दी बनने वाले व्यंजन में बेसन का चीली भी शामिल है. इसमें आप पानी, नमक, बारीक कटी सब्जियां डालकर का सकते हैं, जिसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व किया जा सकता है.

पनीर सैंडविच

पनीर सैंडविच4 / 6

टेस्टी और हेल्दी दोनों चीजें आपको पनीर सैंडविच में आसानी से मिल जाएगा. बाकी इसे हेल्दी बनाने के लिए आप पनीर, खीरा और टमाटर डालकर हेल्दी बना सकते हैं. आप हल्का सा ग्रिल करके सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

एग रोल

एग रोल 5 / 6

अगर आप जल्दी बनने वाला और पेट भरने वाला व्यंजन ढूंढ रहे हैं तो एग रोल बेस्ट हो सकता है. इसे बनाने के लिए आप रात की बची हुई रोटी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें अपनी पसंद की चीजें तैयार कर सकते हैं.

दही रोल

दही रोल6 / 6

गर्मियों में यह रेसिपी आसानी से तैयार की जा सकती है. इसे बनाने के लिए आप बचे हुए पोहे या रोटी में दही, नमक और हल्के मसाले मिलाएं. इसे रोल बनाकर पैक करें, जिसे बच्चे एकदम चटकर जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन