मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ में रोज बनती हैं 4000 रोटियां, लेकिन किसके लिए? जानकर हो जाएंगे हैरान
Why 4000 Rotis Made Daily Antilia Mukesh Ambani House: हर रोज एंटीलिया में लगभग 3000 से 4000 रोटियां बनाई जाती हैं, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? अगर होता भी है तो आखिर इतनी रोटियां किसके लिए बनाते हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी.

4000 Rotis In Antilia Real or Fake: मुकेश अंबानी के घर से भला कौन वाकिफ नहीं है, मुंबई में स्थित एंटीलिया को दुनिया के सबसे महंगे निजी घरों में गिना जाता है. इसकी आलीशान लाइफस्टाइल और खूबसूरती को लेकर अक्सर कई दिलचस्प बातें सामने आती रहती हैं. इन्हीं में से एक हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि हर रोज एंटीलिया में लगभग 3000 से 4000 रोटियां बनाई जाती हैं, लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है?अगर होता भी है तो आखिर इतनी रोटियां किसके लिए बनाते हैं? आइए जानते हैं मुकेश अंबानी के घर में बनने वाली 4000 रोटियों के पीछे की कहानी.
क्या सच में बनती हैं 4000 रोटियां?
2 / 6आपको यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन अंबानी के घर में रोजाना 4000 रोटियां बनाई जाती हैं. ये रोटियां सिर्फ परिवार के लिए नहीं, बल्कि घर में काम करने वाले स्टाफ मेंबर्स के लिए भी बनाई जाती हैं.
600 स्टाफ मेंबर्स के लिए खाना होता है तैयार
3 / 6एंटीलिया में सिक्योरिटी गार्ड, हाउसकीपिंग स्टाफ, शेफ, ड्राइवर और अन्य कर्मचारियों की बड़ी टीम काम करती है. इन सभी के लिए रोजाना खाना तैयार किया जाता है और रोटियां बनाई जाती हैं.
मेहमानों और इवेंट्स के लिए खाना
4 / 6अंबानी परिवार अपने भव्य कार्यक्रमों और पार्टियों के लिए जाना जाता है. घर में अक्सर मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे खास मौकों पर बड़ी मात्रा में खाना बनाना आम बात है, जिससे रोटियों की संख्या अचानक काफी बढ़ सकती है.
शेफ की है जिम्मेदारी
5 / 64000 रोटियों की क्वालिटी और स्वाद को बनाए रखने के लिए एंटीलिया में एक खास शेफ को रखा गया है, जिनकी मंथली सैलरी लाखों में है. कई शेफ मिलकर रोटियां तैयार करते हैं.
एडवांस मशीनें आती हैं काम
6 / 6शेफ के पास रोटियां बनाने के लिए एडवांस मशीनें भी हैं, लेकिन फिर भी शेफ चेक करता है कि हर रोटी का आकार और मोटाई एक जैसी है या नहीं. इसके अलावा, अंबानी के परिवार में खाना दान करने के लिए भी बनाया जाता है.