
1 / 9
Kohrra 2 Streaming On Netflix: नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कोई ना कोई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं. ऐसे में आज एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज को रिलीज किया गया है, जो ओटीटी पर आते ही छा गई है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

2 / 9
ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के समय में एंटरटेनमेंट के लिए एक शानदार ऑप्शन बन गया है, जहां पर दर्शक अपने मनपसंद का शो खुद देखना तय कर सकता है. मनचाहा मनोरंजन मिल रहा है. हर हफ्ते ओटीटी पर फिल्में और सीरीज को रिलीज किया जाता है. ऐसे में आज आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसका पहला पार्ट 2023 में रिलीज किया गया था और उसे 7.9 IMDb रेटिंग भी दी गई थी. ऐसे में अब उसका सीक्वल भी आ गया है, जो ओटीटी पर आते ही धुंध बनकर छा गई है. (Photo- Youtube)

3 / 9
दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बता रहे हैं, उसका टाइटल 'कोहरा' है. इस सीरीज का सीजन 2 आ गया है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. ये 6 एपिसोड वाली सीरीज है, जो दर्शकों को काफी पसंद आती है. ये थ्रिलर-क्राइम सीरीज है. (Photo- Youtube)

4 / 9
सीरीज 'कोहरा 2' में टीवी एक्टर बरुण सोबती और सविद्ररपाल अहम रोल में नजर आ रहे हैं, जिसमें बरुण सोबती के साथ एक्ट्रेस मोना सिंह एक सनसनी केस का खुलासा करती हुई नजर आ रही हैं. पुलिस की वर्दी में एक बार फिर से उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. (Photo- Youtube)

5 / 9
मोना सिंह पुलिस अफसर के रोल में हैं और वो जुर्म से कोहरा साफ करते हुए दिखाई दे रही हैं. इस सीरीज की रिलीज से पहले बरुण सोबती ने कहा था कि दुनिया काफी बदल गई है सोशल मीडिया का जमाना है लेकिन उनका नजरिया वही है. वो शुरू से कंटेंट पर भरोसा करते रहे हैं. (Photo- Youtube)

6 / 9
'कोहरा' के नए सीजन 2 में नया केस, नई जोड़ी और क्रिएटिव बदलाव हैं. सीरीज में एक महिला की हत्या घर के अस्तबल में कर दी जाती है. हत्या क्रूर है और सवालों से भरी हुई है. वहीं, जांच की दिशा उससे अलग रह रहे पति पर जाती है, जो अमेरिका में अपने दो बच्चों के साथ रहता है. (Photo- Youtube)

7 / 9
सीरीज में पति-पत्नी के बीच तनावपूर्ण संबंध, कथित अफेयर और परिवार के भीतर छिपे हुए राज, हर परत खुलने के साथ कहानी और उलझती जाती है. इस जांच के दौरान गरुंडी (बरुण सोबती) और धनवंत कौर (मोना सिंह) सिर्फ केस ही नहीं, बल्कि अपनी-अपनी निजी जिंदगी की उथल-पुथल से भी जूझ रहे होते हैं. यही दोहरी लड़ाई कहानी को भावनात्मक गहराई देती है. (Photo- Youtube)

8 / 9
मोना सिंह की सीरीज 'कोहरा 2' की एक और खास बात ये है कि इसमें जयदीप अहलावत का भी कैमियो है, जो इस वेब शो में दर्शकों को हैरान कर देने वाला है. जयदीप के रोल और एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. (Photo- Youtube)

9 / 9
बरुण सोबती और मोना सिंह की जोड़ी को लोग फिर से पसंद कर रहे हैं. सीरीज नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई है. ये ट्रेंडिंग लिस्ट में 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. दर्शकों को इसकी रिलीज का लंबे समय से इंतजार था. माना जा रहा है कि ये सीरीज जल्द ही नंबर 1 पर भी आ जाएगी. (Photo- Youtube)