World Longest War: कितने साल चली थी दुनिया की सबसे लंबी लड़ाई? क्या था उस जंग का परिणाम

इस समय भी दुनिया में कई देशों के बीच में युद्ध जारी है. कई युद्ध तो बीते कई सालों से जारी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे आज तक के इतिहास में सबसे लंबी जंग किसे कहा जाता है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दुनिया के इतिहास की सबसे लंबी जंग कौन सी थी और कब खत्म हुई थी.

world longest war reconquista history
1 / 7

विज्ञापन

सबसे लंबी जंग रिकोनक्विस्टा

सबसे लंबी जंग रिकोनक्विस्टा 2 / 7

को माना जाता है. यह जंग लगभग 781 सालों तक चली थी. इतिहासकारों के मुताबिक यह बड़ा संघर्ष 711 ईस्वी में शुरू हुआ था और फिर आखिरकार 1492 ईस्वी में खत्म हुआ था. बता दें कि यह युद्ध ईसाई राज्यों और मुस्लिम मूरों के बीच आइबेरियन प्रायद्वीप पर कब्जा करने के लिए लड़ा गया था. इस प्रायद्वीप में आज के आधुनिक स्पेन और पुर्तगाल शामिल हैं.

विज्ञापन

कैसे शुरू हुआ था ये युद्ध?

कैसे शुरू हुआ था ये युद्ध?3 / 7

इस युद्ध की शुरुआत 711 ईस्वी में हुई थी जब उत्तरी अफ्रीका से आई मुस्लिम सेनाओं ने जिब्राल्टर जलडमरूमध्य को पार करके आइबेरियन प्रायद्वीप पर हमला कर दिया था. कुछ ही सालों के अंदर इस क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा उमय्यद मुसलमान जिन्हें मूर के नाम से भी जाना जाता है, के कंट्रोल में आ गया था. इस हमले के खिलाफ प्रतिरोध की शुरुआत 722 ईस्वी में हुई. ईसाई कुलीन व्यक्ति पेलेजियह ने कोवाडोंगा की लड़ाई में जीत हासिल की. इस लड़ाई को ही रिकोनक्विस्टा युद्ध की शुरुआत माना जाता है.

कई सदियों तक जारी रहा युद्ध

कई सदियों तक जारी रहा युद्ध4 / 7

रिकोनक्विस्टा कोई एक लगातार चलने वाला युद्ध नहीं था जो 781 सालों तक बिना किसी दखल के चलता रहा. इसके उलट इसमें युद्ध, युद्ध विराम, गठबंधन और राजनीतिक परिवर्तन के लंबे-लंबे दौर भी शामिल थे. इसके शुरुआती चरण के दौरान ईसाई राज्य काफी कमजोर स्थिति में थे और वह मुख्य रूप से कोर्डोबा के खलीफा की शक्तिशाली सत्ता से अपनी रक्षा करने तक ही सीमित रहे.

विज्ञापन

कैसे खत्म हुआ ये युद्ध?

कैसे खत्म हुआ ये युद्ध?5 / 7

15वीं शताब्दी आते-आते आइबेरियन प्रायद्वीप में सिर्फ ग्रेनाडा नाम का मुस्लिम राज्य ही मूरों के नियंत्रण में रह गया था. इस संघर्ष में एक निर्णायक मोड तब आया जब कैस्टिल की इसाबेला प्रथम और आरागॉन के फर्डिनेंड द्वितीय की शादी हुई. इस शादी ने दो बड़े ईसाई राज्यों को मिलाकर एक शक्तिशाली गठबंधन बनाया.

ग्रेनाडा के आखिरी मुस्लिम शासक ने कर दिया था आत्मसमर्पण

ग्रेनाडा के आखिरी मुस्लिम शासक ने कर दिया था आत्मसमर्पण6 / 7

साल 1492 में इन दोनों की संयुक्त सेनाओं ने ग्रेनाडा को चारों तरफ से घेर लिया. ग्रेनाडा के आखिरी मुस्लिम शासक मुहम्मद बारहवें ने आत्मसमर्पण कर दिया और मशहूर अलहम्ब्रा महल की चाबियां ईसाई शासकों को सौंप दी. इसके साथ ही 800 सालों तक चला यह मुस्लिम शासन खत्म हो गया.

विज्ञापन

क्या निकला इस युद्ध का नतीजा?

क्या निकला इस युद्ध का नतीजा?7 / 7

ईसाई राज्यों की जीत ने इस जगह का भविष्य पूरी तरह से बदल दिया. युद्ध समाप्त होने के बाद स्पेन और पुर्तगाल शक्तिशाली राष्ट्रों के रूप में उभरे. पूरे प्रायद्वीप में ईसाई संस्कृति और सत्ता फिर से स्थापित हो गई और इतिहासकारों का मानना है कि इस बदलाव ने बाद में यूरोप को खोजों के युग में प्रवेश करने में मदद की. जिस साल ग्रेनाडा का पतन हुआ इस साल क्रिस्टोफर कोलंबस ने भी स्पेन के संरक्षण में अपनी यात्रा शुरू की.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन