दुनिया में कहां मिलता है सबसे सस्ता दूध? जानें लिस्ट में किस पायदान पर है भारत

डेयरी उत्पादों की कीमतों में वैश्विक स्तर पर काफी अंतर देखने को मिलता है. आइए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां दूध पानी के भाव मिलता है और इस सूची में भारत का स्थान क्या है.

Cheapest Milk Country In The World (6) (1)
1 / 6

ट्यूनीशिया में दूध की कीमत दुनिया में सबसे कम है जहां एक लीटर दूध करीब 35 से 40 रुपये के बीच मिल जाता है. यहां सरकारी नियंत्रण और स्थानीय उत्पादन ज्यादा होने की वजह से दाम हमेशा आम लोगों के बजट में रहते हैं.

विज्ञापन

ईरान क्यों है दूसरे नंबर पर?

ईरान क्यों है दूसरे नंबर पर?2 / 6

ईरान में सरकार डेयरी प्रोडक्ट्स पर भारी सब्सिडी देती है जिससे यहाँ एक लीटर दूध की कीमत करीब 40 से 45 रुपये तक पड़ती है. सरकारी मदद के चलते यहाँ की आम जनता को दूध खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पड़ती है.

विज्ञापन

किस पायदान पर है भारत?

किस पायदान पर है भारत?3 / 6

भारत इस ग्लोबल लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जहाँ औसत कीमत 50 से 65 रुपये प्रति लीटर के बीच रहती है. ग्रामीण इलाकों में बड़े स्तर पर होने वाले दूध उत्पादन की वजह से भारत में कीमतें दुनिया के कई देशों से कम हैं.

पड़ोसी देशों का क्या हाल?

पड़ोसी देशों का क्या हाल?4 / 6

नेपाल में लोकल डेयरी सिस्टम की वजह से दूध करीब 60 से 70 रुपये लीटर के बीच आसानी से उपलब्ध हो जाता है. बांग्लादेश में कीमतें भारत से थोड़ी ज्यादा यानी 75 से 85 रुपये के आसपास रहती हैं जो इसे लिस्ट में नीचे रखती हैं.

विज्ञापन

क्या है पाकिस्तान का रेट?

क्या है पाकिस्तान का रेट?5 / 6

पाकिस्तान में दूध की कीमतें मध्यम स्तर पर हैं जहां एक लीटर के लिए लोगों को करीब 80 से 100 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं. यहाँ उत्पादन और सप्लाई चेन में आने वाली दिक्कतों की वजह से रेट में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.

क्या है दुनिया का ट्रेंड?

क्या है दुनिया का ट्रेंड?6 / 6

केन्या और इजिप्ट जैसे देशों में लोकल प्रोडक्शन ज्यादा होने की वजह से दूध की कीमतें 55 से 70 रुपये के बीच बनी हुई हैं. इन देशों में कम प्रोसेसिंग लागत और सीधे किसान से जुड़ाव होने की वजह से दूध काफी किफायती दाम पर मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन