भारत और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सब्जी कौन सी? सच जानकर चौंक जाएंगे आप

जब भी हम किसी देश के राष्ट्रीय प्रतीकों की बात करते हैं तो आमतौर पर हमारे दिमाग में राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी और फूल जैसी चीजें आती हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी देश की राष्ट्रीय सब्जी भी हो सकती है? सुनने में यह सवाल बेहद मजेदार लगता है कि क्या किसी देश में राष्ट्रीय सब्जी भी होती है और इसी कारण अक्सर यह सवाल सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है.

india pakistan national vegetable
1 / 5

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान की राष्ट्रीय सब्जी पर फिर छिड़ी बहस

भारत-पाकिस्तान की राष्ट्रीय सब्जी पर फिर छिड़ी बहस2 / 5

सोशल मीडिया पर कई लोग कद्दू को भारत की राष्ट्रीय सब्जी बताते हैं और भिंडी को पाकिस्तान की राष्ट्रीय सब्जी बताते हैं. सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान की राष्ट्रीय सब्जी को लेकर अक्सर बहस छिड़ी रहती है. आज जानेंगे कि क्या वाकई इन देशों की कोई आधिकारिक राष्ट्रीय सब्जी है?

विज्ञापन

क्या है भारत की राष्ट्रीय सब्जी?

क्या है भारत की राष्ट्रीय सब्जी?3 / 5

भारत की बात करें, तो यहां सरकार द्वारा कई राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किए गए हैं. भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ, राष्ट्रीय पक्षी मोर और राष्ट्रीय पुष्प कमल है. हैरानी की बात ये है कि भारत की कोई आधिकारिक राष्ट्रीय सब्जी घोषित नहीं की गई है. कुछ लोग मजाक या आम धारणाओं के आधार पर कद्दू, आलू या भिंडी को राष्ट्रीय सब्जी कह देते हैं, क्योंकि ये लगभग हर घर में खाई जाती हैं. हालांकि यह केवल लोकप्रियता है, कोई सरकारी मान्यता नहीं है.

क्या है पाकिस्तान की राष्ट्रीय सब्जी?

क्या है पाकिस्तान की राष्ट्रीय सब्जी?4 / 5

पाकिस्तान में भी स्थिति कुछ ऐसी ही है. वहां भी राष्ट्रीय पशु, पक्षी और अन्य प्रतीक तो हैं, लेकिन राष्ट्रीय सब्जी को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. कई बार इंटरनेट पर भिंडी या फिर पालक को पाकिस्तान की राष्ट्रीय सब्जी बताया जाता है लेकिन ये सिर्फ अफवाहें हैं. सच्चाई ये है कि पाकिस्तान में भी किसी सब्जी को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता नहीं दी गई है. इंटरनेट पर लोग अलग-अलग दावे करते रहते हैं जिन्हें सच मान लिया जाता है.

विज्ञापन

क्यों होती है सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सब्जी को लेकर बहस?

क्यों होती है सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सब्जी को लेकर बहस?5 / 5

सवाल यह उठता है कि जब भारत और पाकिस्तान की कोई राष्ट्रीय सब्जी नहीं है, तो यह सवाल लोगों के बीच इतना लोकप्रिय क्यों है? दरअसल, यह एक तरह का ट्रिक प्रश्न है, जो लोगों की सामान्य जानकारी और सोचने की क्षमता को परखने के लिए पूछा जाता है. कई लोग जल्दी में जवाब दे देते हैं और लोग गलत जानकारी भी दे देते हैं, जबकि दोनों देशों में से किसी की भी आधिकारिक सब्जी मौजूद नहीं है. वैश्विक स्तर पर बात करें तो बहुत ही कम ऐसे देश हैं जिन्होंने किसी सब्जी को अपना राष्ट्रीय प्रतीक घोषित किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन