Vastu Tips for Money: धन आकर्षित करती हैं आपके घर में रखी यें चीजें, लग जाएगा पैसों का अंबार
आज के समय में जिस हिसाब से महंगाई हर दिन बढ़ रही है तो हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके जीवन में धन, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे और उनके पास पैसा रहे. वास्तु की बात करें तो वास्तु के अनुसार, घर में कुछ ऐसी विशेष चीजें रखने से आपको भी धन लाभ हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी कुछ खास चीजें सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं और आपके घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करती हैं. यदि इन्हें घर में सही दिशा और सही नियमों के अनुसार रखा जाए, तो घर में धन का प्रवाह बढ़ सकता है. आज हम इन्हीं चीजों के बारे में चर्चा करेंगे.

कुबेर यंत्र
2 / 6वास्तु शास्त्र में कुबेर यंत्र को बहुत प्रभावशाली माना गया है. कुबेर देव को धन का स्वामी कहा जाता है. इसे घर में उत्तर दिशा में रखना हमेशा से शुभ माना जाता है.
मनी प्लांट
3 / 6घर में मनी प्लांट रखना बेहद शुभ माना जाता है. घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे रखना लाभकारी होता है. हालांकि मनी प्लांट सूखना नहीं चाहिए, इसका ध्यान रखना होगा.
क्रिस्टल टर्टल (कांच का कछुआ)
4 / 6क्रिस्टल (कांच) से बना हुआ कछुआ (टर्टल) वास्तु और फेंगशुई दोनों में ही शुभ माना जाता है. कहते हैं कि ये भी धन को आकर्षित करता है. इसे हमेशा साफ जगह पर ही रखना चाहिए.
गणेश लक्ष्मी जी की मूर्ति
5 / 6घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करना शुभ माना जाता है. ये आर्थिक पक्ष को मजबूत करता है. इसे आप घर के मंदिर में स्थान जरूर दें.
वास्तु का असर
6 / 6घर में सिर्फ चीजें रखने से ही फायदा नहीं होता है, बल्कि घर में साफ-सफाई और सकारात्मक माहौल भी होना जरूरी है. वास्तु के अनुसार, घर में गंदी और अव्यवस्थित चीजें घर में रखना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.