Top Richest States: ये हैं भारत के सबसे अमीर राज्य, UP-बिहार किस नंबर पर? कई चौंकाने वाले नाम भी शामिल

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं और हर एक राज्य की अपनी एक अलग सांस्कृतिक और भौगोलिक पहचान है. लेकिन आज हम किसी राज्य की सांस्कृतिक या फिर भौगोलिक पहचान की नहीं बल्कि भारत के उन टॉप 10 राज्यों की बात करेंगे जो प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से सबसे आगे हैं.

per capita income delhi up bihar
1 / 6

विज्ञापन

चौंका देंगे कुछ राज्यों के नाम

चौंका देंगे कुछ राज्यों के नाम2 / 6

जब ऐसे किसी राज्यों की बात होती है तो उसमें सबसे आगे यूपी और बिहार का नाम जरूर होता है. लेकिन इस लिस्ट में यूपी और बिहार का नाम है ही नहीं बल्कि एक ऐसे राज्य का नाम है जिसका नाम सुनकर आप चौंक जाएंगे. आइए जानते हैं कि प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से भारत के टॉप 10 सबसे अमीर राज्यों की लिस्ट में किस राज्य या फिर यूनियन टेरिटरी शामिल हैं.

विज्ञापन

प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से भारत का सबसे अमीर राज्य कौन?

प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से भारत का सबसे अमीर राज्य कौन?3 / 6

प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से भारत का सबसे अमीर राज्य दिल्ली है. दिल्ली को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाता है. RBI Handbook 2024-25 के डेटा के अनुसार दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 493024 रुपये (Delhi Per Capita Income) है. यानी दिल्ली के एक व्यक्ति की सालाना औसत आय 493024 रुपये है. ये आकंड़े Per-Capita NSDP Rankings के आधार पर हैं.

प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से भारत के टॉप 10 अमीर राज्य

प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से भारत के टॉप 10 अमीर राज्य4 / 6

जब प्रति व्यक्ति शुद्ध राज्य घरेलू उत्पाद (NSDP) के आधार पर मापा जाता है, तो एक अलग ही क्रम सामने आता है. दिल्ली ₹4.93 लाख के प्रति व्यक्ति NSDP के साथ इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिसके बाद तेलंगाना (₹3.87 लाख), कर्नाटक (₹3.80 लाख), तमिलनाडु (₹3.61 लाख) और हरियाणा (₹3.53 लाख) का स्थान आता है. महाराष्ट्र, जो कि सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, इस पैमाने पर ₹3.09 लाख प्रति व्यक्ति के साथ निचले स्थान पर है. इसके बाद केरलम (₹3.08 लाख), पुड्डुचेरी (₹2.81 लाख), उत्तराखंड (₹2.74 लाख) और फिर आंध्र प्रदेश (₹2.66 लाख) भी अपने कुल आकार के मुकाबले प्रति व्यक्ति आय के मामले में मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन

सबसे गरीब राज्य हैं यूपी और बिहार

सबसे गरीब राज्य हैं यूपी और बिहार5 / 6

निचले स्तर पर उत्तर प्रदेश और बिहार का नाम आता है. दोनों राज्य पैमाने और व्यक्तिगत समृद्धि के बीच के अंतर को उजागर करते हैं. लगभग ₹9.9 लाख करोड़ के GSDP के साथ, बिहार की प्रति व्यक्ति आय सबसे कम यानी ₹69,321 है. उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 108572 रुपये है. यानी उत्तर प्रदेश और बिहार इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं.

मध्य प्रदेश की स्थिति

मध्य प्रदेश की स्थिति6 / 6

वहीं, मध्य प्रदेश ₹15 लाख करोड़ का उत्पादन करता है, लेकिन उसकी प्रति व्यक्ति आय केवल ₹1.52 लाख है. ये आंकड़े कुल उत्पादन और प्रति निवासी संपत्ति के बीच के अंतर पर जोर देते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन