भारत में 'सोने की चिड़िया' है ये राज्य, यहां से होता है देश के 99% गोल्ड का उत्पादन

भारत में सोने की डिमांड ना सिर्फ निवेश के नजरिये से अधिक है, बल्कि साज-सज्जा के नजरिये भी काफी ज्यादा है. सोना उत्पादन के मामले में भले ही भारत कई देशों से पीछे हो, लेकिन देश में भी कई सोने की खदानें हैं, जो गोल्ड की जरूरत को पूरा करती हैं.

gold price in India
1 / 9

भारत में सोने की डिमांड ना सिर्फ निवेश के नजरिये से अधिक है, बल्कि साज-सज्जा के नजरिये भी काफी ज्यादा है. सोना उत्पादन के मामले में भले ही भारत कई देशों से पीछे हो, लेकिन देश में भी कई सोने की खदानें हैं, जो गोल्ड की जरूरत को पूरा करती हैं.

विज्ञापन

99% गोल्ड उगलता है ये राज्य

99% गोल्ड उगलता है ये राज्य2 / 9

आज हम आपको ऐसी ही एक सोने की खदान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से भारत का करीब 99 फीसदी गोल्ड का उत्पादन होता है. इस राज्य को अगर भारत की 'सोने की चिड़िया' कहें तो कुछ गलत नहीं होगा.

विज्ञापन

यहीं से आता है अधिकांश सोना?

यहीं से आता है अधिकांश सोना?3 / 9

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का अधिकांश प्राथमिक सोना देश के एक ही राज्य से आता है और वह है कर्नाटक. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश के सोने के कुल उत्पादन का लगभग 99 फीसदी हिस्सा कर्नाटक में ही उत्पादित होता है.

प्रमुख सोने की खदानें

प्रमुख सोने की खदानें4 / 9

कर्नाटक की दो प्रमुख सोने की खदानें कोलार गोल्ड फील्ड्स और हुट्टी गोल्ड माइन्स हैं. कोलार गोल्ड फील्ड्स ऐतिहासिक रूप से भारत की सबसे गहरी और सबसे बड़ी खदानों में गिना जाता था, लेकिन सोने की कीमतों में गिरावट और लागत बढ़ने के कारण इसे साल 2001 में बंद कर दिया गया.

विज्ञापन

राज्य की सबसे बड़ी खदान

राज्य की सबसे बड़ी खदान5 / 9

आज इस राज्य में सक्रिय रूप से सबसे बड़ी खदान हुट्टी गोल्ड माइन्स है, जो रायचूर जिले में स्थित है. हुट्टी गोल्ड माइन्स का इतिहास लगभग 2000 साल पुराना माना जाता है, जिसके कारण यह दुनिया की सबसे पुरानी धातु खदानों में गिना जाता है. इस जगह सोने की खुदाई के लिए बनी तकनीक और रिकॉर्ड देखने पर साफ लगता है कि यहां कई शताब्दियों से लगातार उत्खनन काफी व्यवस्थित तरीके से चलता रहा है.

एक साल में कितना सोना निकाला जाता है?

एक साल में कितना सोना निकाला जाता है?6 / 9

इस गोल्ड माइन की सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 5.50 लाख टन है और यहां सालाना करीबन 1.8 टन सोना निकाला जाता है. इसे देखते हुए यह खदान देश में सोने के उत्पादन का एक बड़ा केंद्र बना हुआ है. अभी इस खदान का संचालन राज्य सरकार के तहत एक सरकारी एजेंसी करती है, जो उत्पादन और सुरक्षा के साथ‑साथ पर्यावरण संबंधी नियमों का भी पालन करती है.

विज्ञापन

भारत के और कौन-कौन सी खदानें?

भारत के और कौन-कौन सी खदानें?7 / 9

कर्नाटक के अलावा भारत में कई अन्य राज्यों में भी सोने के भंडार पाए गए हैं, लेकिन उत्पादन की दृष्टि से ये अभी भी पीछे हैं. इनमें झारखंड, आंध्र प्रदेश और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं, जहां भूवैज्ञानिक सर्वेक्षणों में सोने की उपस्थिति की पुष्टि हुई है.

सोने का भंडार

सोने का भंडार8 / 9

बिहार में जमुई जिले में हाल के वर्षों में भी सोने के भंडार की खोज की रिपोर्टें आई हैं, जो भविष्य में उत्पादन बढ़ाने का एक नया अवसर बन सकती हैं. लेकिन अभी उत्पादन के मामले में कर्नाटक ही आगे बना हुआ है, क्योंकि यहां खदानों की तकनीकी तैयारी, बुनियादी ढांचा और लगातार रिकॉर्ड चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

सोने की खुदाई में सरकार की भूमिका

सोने की खुदाई में सरकार की भूमिका9 / 9

सोने की खुदाई भारत में एक विशेष रूप से नियमित गतिविधि है, जिसे सीधे तौर पर आम नागरिकों पर छोड़ा नहीं जाता. हुट्टी गोल्ड माइन्स और अन्य सरकारी खदानों में खुदाई केवल उन संगठनों और कंपनियों द्वारा होती है, जिन्हें राज्य या केंद्र सरकार से अनुमति और लाइसेंस दिया गया होता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन