क्या आप भी फेंक देते हैं घर का पुराना सामान, ये 3 ऐप्स अच्छे रेट में खरीद रहे कबाड़

सभी के घर में पुराना सामान जरूर होता है जिसे हम बेकार कहते हैं और कबाड़ी वाले को दे देते हैं. घर के पुराने अखबार, टूटी कुर्सी, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान या कोई और कबाड़ जिसे हम समझकर सस्ते में कबाड़ी वाले को दे देते हैं या फिर मम्मी उसे कूड़े में फेंक देती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के डिजिटल दौर में यही कबाड़ आपकी कमाई का जरिया बन सकता है? आज के समय में आपको घर पर बैठकर कबाड़ी वाले का इंतजार नहीं करना होगा बल्कि घर बैठे ही आपका सामान पिक किया जाएगा और उसके अच्छे दाम भी मिलेंगे. अब पुराने सामान से छुटकारा भी और घर बैठे जेब में पैसे भी. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ऑनलाइन ऐप्स के बारे में जहां पर आपको कबाड़ के अच्छे दाम मिल सकते हैं.

online kabad
1 / 6

विज्ञापन

क्या आप भी फेंक देते हैं घर का पुराना सामान?

क्या आप भी फेंक देते हैं घर का पुराना सामान?2 / 6

घर के पुराने या बेकार सामान को अब आप नहीं फेंके. बल्कि अब इसी कबाड़ को आप स्क्रैप अंकल, द कबाड़ीवाला और स्क्रैपडील जैसे मोबाइल ऐप्स के जरिए ही कबाड़ी वाले से अच्छे दामों में बेच सकते हैं. अब आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी और न ही सामान को बेचने के लिए किसी कबाड़ी वाले का इतंजार करना होगा. अब यह सब घर बैठे कुछ ही देर में हो जाएगा.

विज्ञापन

स्क्रैप अंकल

स्क्रैप अंकल3 / 6

स्क्रैप अंकल भारत के एक भरोसेमंद रीसाइक्लिंग ऐप्स में से एक है. आप इस ऐप के जरिए रद्दी, प्लास्टिक, धातु और अन्य कबाड़ घर बैठे बेच सकते हैं. यह ऐप पारदर्शी तरीके से सही माप और सबसे अच्छा बाजार भाव सुनिश्चित करता है.

द कबाड़ीवाला

द कबाड़ीवाला4 / 6

यह ऐप आपको अपने पुराने और बेकार सामान जैसे लोहा, तांबा, इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट आदि बेचने की सुविधा देता है. इसकी मदद से आप घर बैठे पिकअप शेड्यूल कर सकते हैं. आपको हाथों-हाथ इसका भुगतान मिलेगा और आप पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं.

विज्ञापन

स्क्रैपडील

स्क्रैपडील5 / 6

स्क्रैपडील एक ऑनलाइन स्क्रैप बिक्री ऐप है, जहां आप अपनी सुविधानुसार पिकअप शेड्यूल कर सकते हैं. यह कागज, प्लास्टिक, धातु, ई-कचरा और पुरानी बोतलें आदि खरीदता है.

इन प्लेटफॉर्म पर कबाड़ बेचने की क्या है प्रक्रिया

इन प्लेटफॉर्म पर कबाड़ बेचने की क्या है प्रक्रिया6 / 6

ऐप डाउनलोड करें- संबंधित प्लेटफॉर्म का ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड करें. पिकअप शेड्यूल करें- ऐप डाउनलोड करने के बाद वह तारीख और समय चुनें जब आप कबाड़ देना चाहते हैं. सटीक वजन और भुगतान- कबाड़ उठाने वाले प्रतिनिधि आपके घर आएंगे, वजन करेंगे और आपको तुरंत नकद या डिजिटल भुगतान करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन