समुद्र में खड़े जहाज अपने इंजन हमेशा चालू रखते हैं या बंद? हैरान कर देगा जवाब

मिडल-ईस्ट में जारी युद्ध के कारण जहाजों को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है, ऐसे में आपके मन में कभी न कभी यह सवाल जरूर आया होगा कि जब जहाज कहीं जा नहीं सकते हैं, तो क्या उनका इंजन बंद रहता है या हर वक्त चलता रहता है?

How Ships Generate Electricity At Sea
1 / 9

विज्ञापन

होर्मुज स्ट्रेट के पास बड़ी संख्या में खड़े हैं जहाज

होर्मुज स्ट्रेट के पास बड़ी संख्या में खड़े हैं जहाज2 / 9

होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के क्षेत्रों में यानि फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में करीब 1,900 वाणिज्यिक जहाज और तेल टैंकर अटके हुए हैं, जो न आगे जा सकते हैं और न ही पीछे जा पा रहे हैं.

विज्ञापन

खड़े जहाज का इंजन बंद कर दिया जाता है या चालू रहता है?

खड़े जहाज का इंजन बंद कर दिया जाता है या चालू रहता है?3 / 9

ऐसे में सवाल उठता है कि जब जहाज कहीं जा नहीं सकते तो क्या उनके जहाज का इंजन चालू रहता है या बंद? बता दें कि जब जहाज समुद्र में एंकर डालकर खड़ा होता है तो उसका मुख्य इंजन आमतौर पर बंद कर दिया जाता है.

चालू रखना बढ़ा सकता है मुश्किलें

चालू रखना बढ़ा सकता है मुश्किलें4 / 9

वहीं अगर जहाज का इंजन हर वक्त अगर चालू रखा जाए, तो इससे तेल की खपत काफी बढ़ जाएगी, जो न सिर्फ जहाज को बाद में आगे बढ़ने में मदद पैदा करेगी बल्कि आर्थिक रूप से भी परेशान करेगी. हालांकि यह भी जान लीजिए कि कुछ इंजन चालू रहते हैं, जो कि जरूरी भी हैं

विज्ञापन

यह इंजन रहते हैं चालू

यह इंजन रहते हैं चालू5 / 9

जहाज को जब कहीं खड़ा किया जाता है, तो उसका सिर्फ मुख्य इंजन को ही बंद किया जाता है. हालांकि, उसके बाकी सिस्टम चलते रहते हैं , जैसे- बिजली, कंट्रोल सिस्टम, नेविगेशन सिस्टम, रडार, जीपीएस आदि कई तरह के महत्वपूर्ण सिस्टम हमेशा चालू रहते हैं. इन सिस्टम को चालू रखने के लिए कई तरह के छोटे इंजन होते हैं.

इस स्थिति में खड़े जहाज का मुख्य इंजन चालू रहता है

इस स्थिति में खड़े जहाज का मुख्य इंजन चालू रहता है6 / 9

कुछ मामलों में जहाज को स्टैंडबाय के लिए चालू रखा जाता है, जैसे कि जब मौसम खराब हो और लहरे बहुत ऊपर उठ रही है. ऐसे में जहाज अपनी पोजीशन बनाए रखे और डूबे न इसके लिए मुख्य इंजन को चालू रखा जाता है.

विज्ञापन

टैंकरों के साथ अलग है मामला

टैंकरों के साथ अलग है मामला7 / 9

टैंकरों का मामला आम जहाजों से काफी अलग है, क्योंकि इसका इंजन  बहुत बड़ा होता है, जिसे सिर्फ किसी बटन या चालू से चालू या बंद नहीं किया जा सकता है. अगर एक बार इंजन बन हो जाता है, तो उसे दोबारा चालू रखने के लिए कई घंटों का वक्त लग जाता है.

बड़ी मशीन ही चालू कर सकती है टैंकरों का इंजन

बड़ी मशीन ही चालू कर सकती है टैंकरों का इंजन8 / 9

आपको जानकर हैरानी होगी कि जब टैंकर का इंजन बन कर दिया जाता है, तो उसे हर वक्त गर्म रखा जाता है, ताकि वह जल्दी चालू हो जाए साथ ही, इस बांद इंजन का चालू करने के लिए पूरी मशीनरी को तैयार करना पड़ता है.

विज्ञापन

बीच रास्ते में खराब हो जाए जहाज या खत्म हो जाए ईंधन तो क्या होगा?

बीच रास्ते में खराब हो जाए जहाज या खत्म हो जाए ईंधन तो क्या होगा?9 / 9

यह सवाल भी कई लोगों के मन में आता है कि क्या होगा जब जहाज बीच समुद्र में खराब हो जाए या फिर उसका ईंधन खत्म हो जाए, तो वह आगे कैसे बढ़ेगा? बता दें कि ऐसे किसी स्थिति में जब जहाज रुक जाता है, तब समुद्री हवाएं या लहरें उसे धीरे-धीरे आगे बढ़ाते हैं. (Image: Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन