किसानों की फसलों के लिए वरदान है ये सांप! फायदे जानकर यकीन नहीं होगा

खेतों में रेंगने वाला हर जीव दुश्मन नहीं होता. एक खास प्रजाति का सांप किसानों की फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए अपनी जान तक लड़ा देता है और रखवाली करता है.

Rat Snake Benefits for Farmers (6)
1 / 6

सांप का नाम सुनते ही डर लगना लाजमी है लेकिन खेतों में एक ऐसा जीव रहता है जो किसानों का सबसे बड़ा मददगार साबित होता है. हम बात कर रहे हैं रैट स्नेक की जिसे भारत में धामन या घोड़ा पछाड़ के नाम से भी जाना जाता है.

विज्ञापन

क्या यह सांप जहरीला होता है?

क्या यह सांप जहरीला होता है?2 / 6

देखने में यह सांप बिल्कुल कोबरा की तरह डरावना लगता है पर असल में यह पूरी तरह बिना जहर वाला होता है. शांत स्वभाव का यह सांप इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि चूहों का शिकार कर खेतों की रखवाली करता है.

विज्ञापन

कैसे काम करता है यह रक्षक?

कैसे काम करता है यह रक्षक?3 / 6

चूहों की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो जाती हैं और यही वह समय है जब यह सांप अपनी भूमिका निभाता है. यह अकेला सांप एक ही दिन में 15 से 25 चूहों को खाकर फसल को सुरक्षित रखने में बड़ी मदद करता है.

क्या है इसकी शारीरिक खूबी?

क्या है इसकी शारीरिक खूबी?4 / 6

रैट स्नेक करीब आठ फीट तक लंबा हो सकता है और इसका शरीर काफी पतला व फुर्तीला होता है. यह अपने शिकार को जहर से नहीं बल्कि शरीर से जकड़कर मार देता है जिससे चूहों और मेंढकों की आबादी काबू में रहती है.

विज्ञापन

दुनिया में कहां पाए जाते हैं?

दुनिया में कहां पाए जाते हैं?5 / 6

ये सांप अंटार्कटिका को छोड़कर दुनिया के लगभग हर कोने में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं. उत्तर अमेरिका और एशिया में इनकी कई प्रजातियां मिलती हैं जो पेड़ों पर चढ़ने और तैरने में भी काफी माहिर मानी जाती हैं.

क्यों है यह सांप कुदरत का वरदान?

क्यों है यह सांप कुदरत का वरदान?6 / 6

धामन सांप हमारे पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए एक जरूरी कड़ी की तरह काम करता है. इसे मारने के बजाय बचाना चाहिए क्योंकि यह बिना किसी खर्च के किसानों की मेहनत और अनाज की रक्षा करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन