LPG Cylinder subsidy: क्या पाकिस्तान में LPG पर मिलती है सब्सिडी, भारत से कैसे अलग हैं नियम?

LPG Cylinder subsidy: मिडिल ईस्ट के संकट के बीच LPG पर मिलने वाली सब्सिडी पर भी काफी असर पड़ा है. भारत की तरह क्या पाकिस्तान में LPG पर गरीबों को सब्सिडी मिलती है? भारत से कितने अलग हैं नियम? पाकिस्तान में कितनी है सिलेंडर की कीमत?

LPG Cylinder Price Pakistan, Domestic Cylinder Rate, Pakistan Economic Crisis, Pakistan LPG Rate
1 / 5

LPG Cylinder subsidy: भारत में उज्ज्वला जैसी योजनाओं के जरिए गरीबों को एलपीजी को सब्सिडी मिलती है, लेकिन पाकिस्तान में भी सब्सिडी का प्रावधान है तो जवाब है नहीं. हालांकि पाइपलाइन गैस पर कुछ लोगों को छूट मिलती है. गरीबों को महंगा सिलेंडर ही खरीदना पड़ता है.

विज्ञापन

5000 के करीब बिकता है सिलेंडर

5000 के करीब बिकता है सिलेंडर2 / 5

पाकिस्तान में एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 4,000 से लेकर 5,150 पाकिस्तानी रुपये के बीच है जोकि आम आदमी की पहुंच से बाहर है. पाकिस्तान में सिलेंडर भी 11.8 किलोग्राम का मिलता और वहां के गरीबों को सरकार कोई सब्सिडी नहीं देती.

विज्ञापन

सर्दियों में महंगा हो जाता है सिलेंडर

सर्दियों में महंगा हो जाता है सिलेंडर3 / 5

पाकिस्तान में सर्दियां बढ़ते ही सिलेंडर की मांग बढ़ जाती है और सिलेंडर की कीमत बढ़कर 8000 पाकिस्तानी रुपए तक हो जाती है, जोकि गरीबों की पहुंच से बिल्कुल बाहर हो जाती है. पाकिस्तान में तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (OGRA) सिलेंडर की कीमत तय करता है.

पाकिस्तान में सिलेंडर की आधिकारिक कीमत क्या?

पाकिस्तान में सिलेंडर की आधिकारिक कीमत क्या?4 / 5

पाकिस्तान सरकार की तेल एजेंसी OGRA ने एलपीजी की आधिकारिक कीमत 3,500 से 3,600 पाकिस्तानी रुपये तय की है. कर्मशियल सिलेंडर का वजन पाकिस्तान में 45.4 किलोग्राम होता है, जिसकी कीमत 13,600 से लेकर 17,000 पाकिस्तानी रुपये के बीच रहती है.

विज्ञापन

पाकिस्तान में कोई सब्सिडी योजना नहीं

पाकिस्तान में कोई सब्सिडी योजना नहीं5 / 5

पाकिस्तान में महंगे होते एलपीजी पर कोई सब्सिडी योजना नहीं है. जब तेल संकट के कारण देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं तो सरकार सारा भार गरीबों पर डाल देती है, यही कारण है कि पाकिस्तान में सिलेंडर तीन गुणा ज्यादा महंगा है. पाकिस्तान हालांकि बेहद कम आय वाले परिवारों को पीएनजी पर सस्ती दरों पर गैस उपलब्ध करवाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन