पाकिस्तान के जिस सेरेना होटल में होगी US-Iran की वार्ता, कितना है उसका एक रात का किराया?

मिडिल ईस्ट में लंबे समय से चल रहे तनाव बाद अब अमेरिका और ईरान एक दूसरे से बातचीत करने के लिए राजी हो गए हैं. इस अहम बातचीत के लिए पाकिस्तान की राजधानी में मौजूद लग्जरी होटल को चुना गया है. यह होटल सिर्फ ठहरने की जगह नहीं है बल्कि यह हाई-प्रोफाइल बैठकों का भी एक बड़ा केंद्र माना जाता है. ऐसे में अब सवाल यह है कि पाकिस्तान के जिस होटल ये यह डेलीगेशन रुकेगा, वहां एक रात का किराया कितना है और वहां पर ठहरने वाले लोगों को क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं?

pakistan serena hotel fare
1 / 7

विज्ञापन

ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत कहां पर होगी?

ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत कहां पर होगी?2 / 7

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के मशहूर सेरेना होटल को चुना गया है. यह होटल देश के सबसे लग्जरी 5 स्टार होटलों में से एक है. लंबे समय से यहां पर ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की मीटिंग्स और हाई-प्रोफाइल मेहमानों का आना-जाना रहा है.

विज्ञापन

कब बना सेरेना होटल?

कब बना सेरेना होटल?3 / 7

बता दें कि सेरेना होटल का उद्घाटन 11 मार्च 2022 को हुआ था. उस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने इसे लॉन्च किया था. होटस का मालिकाना हक आगा खान फंड ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट के पास है और इसका संचालन इसकी सहायक कंपनी टूरिज्म प्रमोशन सर्विस करती है.

सेरेना होटल का एक रात का किराया कितना है?

सेरेना होटल का एक रात का किराया कितना है?4 / 7

सामने आई कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सेरेना होटल में एक डीलक्स रूम का किराया करीब 143 डॉलर यानी लगभग 13 हजार रुपये से शुरू होता है. कई बार यह 150 से 200 डॉलर तक भी पहुंच जाता है. एग्जीक्यूटिव रूम का किराया 200 से 250 डॉलर यानी करीब 23 हजार रुपये तक जाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो सबसे महंगा प्रेसिडेंशियल सुइट करीब 1000 डॉलर यानी लगभग 93 हजार रुपये पर नाइट तक है.

विज्ञापन

क्यों है सेरेना होटल खास?

क्यों है सेरेना होटल खास?5 / 7

इस होटल की डिजाइन मशहूर आर्किटेक्ट नय्यर अली दादा ने तैयार की है. इसमें पारंपरिक पाकिस्तानी कला के साथ मुगल और मूरिश स्टाइल की झलक भी देखने को मिलती है. ग्रीन मार्बल, लकड़ी की छत और खास फैब्रिक से इसे सजाया गया है. करीब 270 करोड़ रुपये की लागत से बने इस होटल को 14 एकड़ में फैले गार्डन के बीच तैयार किया गया है. यह होटल शहर के बीचोंबीच स्थित है और आस-पास मार्गल्ला हिल्स और रावल झील जैसी खूबसूरत लोकेशन है. होटल के कई कमरों से पहाड़ियों का सीधा नजारा मिलता है, जो इसे और खास बनाता है.

सेरेना होटल में हैं कितने कमरे और क्या-क्या सुविधाएं?

सेरेना होटल में हैं कितने कमरे और क्या-क्या सुविधाएं?6 / 7

इस होटल में कुल 387 कमरे हैं, जिनमें 52 सुइट्स शामिल हैं. इन्हें डीलक्स, एग्जीक्यूटिव, जूनियर सुइट, एग्जीक्यूटिव सुइट और प्रेसिडेंशियल सुइट जैसी कैटेगरी में बांटा गया है. हर कमरे में मिनीबार, किंग या क्वीन साइज बेड और आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जिससे मेहमानों को लग्जरी अनुभव मिलता है. होटसल में राकापोशी, जमाना, दावत, बारादरी, अल मगरीब और वाइल्ड राइस जैसे कई रेस्टोरेंट भी हैं. यहां पाकिस्तानी, एशियन, मिडिल ईस्ट और इंटरनेशनल फूड मिलता है. इसके अलावा कॉफी शॉप, स्विमिंग पूल, गार्डन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आउटडोर स्पेस भी बना हुआ है.

विज्ञापन

सेरेना होटल की कितनी होती है कमाई?

सेरेना होटल की कितनी होती है कमाई?7 / 7

रिपोर्ट के अनुसार, सेरेना होटल पाकिस्तान के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले होटलों में शामिल है. 2025 के शुरुआती 9 महीनों में इसकी कमाई करीब 11 अरब पाकिस्तानी रुपये रही है. वहीं, 2023 में इसकी कुल कमाई भारतीय रुपये में 4 हजार करोड़ से ज्यादा बताई गई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन