भारत का ऐसा गांव जहां सांपों के साथ रहते हैं लोग, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य

भारत में ऐसी कई अनोखी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. कहीं सिर्फ जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं तो कहीं लोग एक दूसरे को सिर्फ सीटी की आवाज से ही बुलाते हैं. लेकिन आज हम आपको भारत के एक ऐसे अनोखे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ‘स्नेक विलेज ऑफ इंडिया ’ के नाम से जाना जाता है. यहां की कई परंपराएं पूरे भारत में मशहूर हैं.

shetpal village in india
1 / 6

विज्ञापन

इस गांव में खुलेआम घूमते हैं सांप

इस गांव में खुलेआम घूमते हैं सांप2 / 6

सांप का नाम सुनते ही कुछ लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अगर अचानक किसी के सामने कोबरा या फिर कोई भी सांप आ जाए तो लोगों की हालत खराब हो जाती है. लेकिन सोचिए कि भारत में एक ऐसा भी गांव है जहां जहरीले कोबरा सांप घरों में खुलेआम घूमते हैं, बच्चे उनके आस-पास पूरा दिन खेलते हैं और उन बच्चों के चेहरे पर ना ही डर होता है और ना ही कोई शिकन. अब आपको ये सब सुनने में जरूर किसी फिल्म की कहानी लग सकती हैं लेकिन भारत में सच में एक ऐसा गांव है जहां ये सब सच हो जाता है.

विज्ञापन

कहां है स्नेक विलेज ऑफ इंडिया?

कहां है स्नेक विलेज ऑफ इंडिया?3 / 6

इस गांव का नाम शेतपाल गांव है, जिसे स्नेक विलेज ऑफ इंडिया भी कहा जाता है. महाराष्ट्र के इस छोटे से गांव की पहचान यहां इंसानों और सांपों के बीच बने अनोखे रिश्ते से है. लोग कोबरा का नाम सुनते ही भाग जाते हैं, वहीं इस गांव के लोग कोबरा सांपों को दुश्मन नहीं, बल्कि नाग देवता का रूप मानते हैं. यही वजह है कि शेतपाल गांव में सांपों को कभी नुकसान नहीं पहुंचाया जाता.

हर घर में होती है सांपों की जगह

हर घर में होती है सांपों की जगह4 / 6

शेतपाल गांव की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां बने लगभग हर घर में सांपों के रहने के लिए एक छोटी सी जगह छोड़ी जाती है. गांव के लोग इसे शुभ मानते हैं. उनका विश्वास है कि नाग देवता घर की रक्षा करते हैं और परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं.

विज्ञापन

पीढ़ियों से चल रही परंपरा

पीढ़ियों से चल रही परंपरा5 / 6

वहीं, गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि इस गांव यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है. यहां लोग बचपन से ही सांपों के साथ रहना सीख जाते हैं, इसलिए उनके मन में सांपों के लिए डर से ज्यादा सम्मान होता है. यहां छोटे बच्चे भी बिना घबराए खेलते रहते हैं, जबकि पास में कोबरा सांप आराम से बैठे रहते हैं. वहीं, गांव वालों का कहना है कि अगर सामने से सांपों को न छेड़ा जाए तो वह कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं.

दुनिया भर में मशहूर है शेतपाल गांव

दुनिया भर में मशहूर है शेतपाल गांव6 / 6

नाग पंचमी के दिन इस गांव में अलग ही रौनक देखने को मिलती है. लोग पूरी श्रद्धा के साथ नाग देवता की पूजा करते हैं. इस समय दूर-दूर से लोग और टूरिस्ट भी इस अनोखी परंपरा को देखने पहुंचते हैं. आज शेतपाल गांव सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी अनोखी पहचान बना चुका है. कई विदेशी लोग और डॉक्यूमेंट्री मेकर्स यहां आ चुके हैं, यहां इंसानों और जहरीले सांपों के बीच का तालमेल हर किसी को हैरान कर देता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन