गैस बुकिंग के बाद भी नहीं आया DAC नंबर, तो क्या नहीं मिलेगा सिलेंडर? जानें क्या कहता है नियम

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर पूरी दुनिया पर दिखाई दिया. युद्ध के कारण कई देशों में एलपीजी गैस और डीजल-पेट्रोल की किल्लत भी दिखाई दी, लेकिन अब भारत में ऐसा कुछ नहीं है. भारत सरकार की ओर से ये साफ किया जा चुका है कि देश में एलपीजी गैस से लेकर पेट्रोल-डीजल तक किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है.

dac number kya hota hai
1 / 6

विज्ञापन

DAC नंबर को लेकर सरकार के क्या नियम

DAC नंबर को लेकर सरकार के क्या नियम2 / 6

वहीं, इस दौरान सरकार ने ये जरूर माना है कि लोगों तक गैस सिलेंडर पहुंचने में पहले से ज्यादा समय लग रहा है, लेकिन लोगों को सिलेंडर मिल रहा है. साथ ही सरकार ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय DAC नंबर को अब अनिवार्य कर दिया है, लेकिन अगर बुकिंग के समय आपको DAC नंबर नहीं मिले तो क्या आपको गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा? क्या आप इसकी शिकायत कर सकते हैं? आज हम जानते हैं कि DAC नंबर को लेकर सरकार के क्या नियम हैं.

विज्ञापन

DAC नंबर क्या होता है?

DAC नंबर क्या होता है?3 / 6

DAC नंबर एक तरह का ओटीपी होता है. ये कोड आपको एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय चाहिए होता है. डिलीवरी लेने से पहले आप डिलीवरी बॉय को DAC नंबर बताते हैं और फिर वो आपको गैस सिलेंडर देता है.

बुकिंग के बाद नहीं आया DAC नंबर, तो क्या करना है?

बुकिंग के बाद नहीं आया DAC नंबर, तो क्या करना है?4 / 6

मान लीजिए कि आपने गैस सिलेंडर बुक कर दिया लेकिन आपके फोन पर DAC नंबर नहीं आया. ऐसे मामलों में आप अपनी गैस एजेंसी की ऐप से खुद ही DAC नंबर चेक कर सकते हैं. जैसे अगर आप इंडेन एजेंसी के ग्राहक हैं तो IndianOil One ऐप खोले और फिर आपको Refill History में जाना है और यहां आप अपना DAC नंबर देख सकते हैं.

विज्ञापन

DAC नंबर चेक करने का क्या है दूसरा तरीका?

DAC नंबर चेक करने का क्या है दूसरा तरीका?5 / 6

अगर आपके पास DAC नंबर नहीं आया है तो आप डिलीवरी बॉय की मदद भी ले सकते हैं. आप डिलीवरी बॉय को कहेंगे वो ऐप के जरिए फिर से DAC नंबर जनरेट कर सकता है. फिर इस नए डीएसी नंबर के जरिए आप गैस सिलेंडर की डिलीवरी ले सकते हैं.

DAC नंबर का एक तीसरा तरीका भी है...

DAC नंबर का एक तीसरा तरीका भी है...6 / 6

मान लीजिए किसी सिचुएशन में आपका मोबाइल फोन बंद हो गया है तो भी आपको डीएसी नंबर मिल सकता है. इसके लिए आपको डिलीवरी बॉय को नया मोबाइस नंबर बताना होगा. फिर वो इस नए मोबाइल नंबर को अपडेट कर देते हैं और इसके बाद आपको नया डीएसी नंबर रिसीव हो जाएगा. बुकिंग के बाद अगर डीएसी नंबर नहीं आया है तो भी आपको गैस सिलेंडर की डिलीवरी हो जाएगी. बस आपको ऊपर बताए गए तरीकों के बारे में जानकारी होनी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन