AC के आविष्कार की कहानी! इंसानों के लिए नहीं... इस काम के लिए बनाई गई थी ये मशीन

क्या आप जानते हैं घरों, होटलों आदि में इस्तेमाल होने वाले AC का आविष्कार इंसानों को राहत देने के लिए नहीं हुआ था? जानिए क्या थी पूरी सच्चाई.

Who Invented The AC How And Why
1 / 7

आज एयर कंडीशनर गर्मी में राहत का सबसे बड़ा साधन बन चुका है, लेकिन इसका असली मकसद लोगों को ठंडक देना नहीं था, AC का आविष्कार कुछ चीजों को बचाने के लिए किया गया था.  

विज्ञापन

क्यों हुआ AC का आविष्कार?

क्यों हुआ AC का आविष्कार?2 / 7

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1902 में न्यूयॉर्क की एक प्रिंटिंग कंपनी गर्मी और नमी से बहुत परेशान थी. गर्मी और नमी के कारण वहां रखा कागज जल्दी फूल जाते थे और स्याही फैल जाती थी, जिससे किताबें, मैंगजीन और पोस्टरों को लंबे वक्त तक रखने में परेशानी होती थी और वह जल्दी खराब हो जाती थी.

विज्ञापन

25 साल सोचकर हुआ ये चमत्कार

25 साल सोचकर हुआ ये चमत्कार3 / 7

इस समस्या से निकलने के लिए उस वक्त के युवा इंजीनियर विलिस कैरियर को चुना गया, ताकि वह कुछ ऐसा इसका उपाय निकाले प्रिंटिंग प्रेस में छपने वाली सभी चीजें लंबे समय तक स्टोर की जा सके. उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए ऐसी मशीन बनाई, जो हवा को ठंडा करने के साथ उसकी नमी भी कम करे.

दो नियमों से बदला पूरा खेल

दो नियमों से बदला पूरा खेल4 / 7

उनके इस मशीन का असर यह हुआ कि मशीन की ठंडी हवा निकलने से कागज सही आकार नें रहने लगा और स्याही भी ठीक रहने लगी. कैरियर ने इस मशीन को सफल बनाने के लिए विज्ञान के दो नियमों का सहारा लिया, जिसमें पहला हवा से नमी हटाना और दूसरा गर्मी को बाहर निकालकर ठंडक अंदर बनाए रखना.

विज्ञापन

कैसे सफलतापूर्वक तैयार हुआ AC?

कैसे सफलतापूर्वक तैयार हुआ AC?5 / 7

हवा से नमी हटाने के लिए कैरियर ने हवा को ठंडी कॉइल्स से गुजारा, इससे पानी भाप बन गई और अंदर का कमरा सूखा रहा. इससे कागज को खराब करने वाली नमी गायब हो गई. इसके बाद उन्होंने दूसरे नियम का सहारा लिया थर्मोडायनामिक्स के सिद्धांत से AC कमरे की गर्मी सोखकर बाहर भेजता है. मशीन के अंदर मौजूद रेफ्रिजरेंट गैस बनते समय गर्मी खींच लेता है, जिससे कमरे में ठंडी और आरामदायक हवा मिलती है.

घरों में नहीं इन जगहों में हुआ सबसे पहले AC का इस्तेमाल

घरों में नहीं इन जगहों में हुआ सबसे पहले AC का इस्तेमाल6 / 7

AC जब सफलतापूर्वक बन गई, तो इसे सीधे घरों में नहीं लगाया गया बल्कि शुरुआत में इसे फैक्ट्रियों में इस्तेमाल किया गया, जैसे कपड़ा मिलों और छपाई उद्योग में. फिर साल 1920 के दशक में जब पहली बार सिनेमाघरों में AC को लगाया गया, तब पहली बार था लोगों ने AC का अनुभव किया. फिर क्या वक्त के साथ AC घरों तक पहुंट गई.

विज्ञापन

फादर ऑफ एयर कंडीशनिंग बने विलिस कैरियर

फादर ऑफ एयर कंडीशनिंग बने विलिस कैरियर7 / 7

विलिस हैविलैंड कैरियर को आज फादर ऑफ एयर कंडीशनिंग कहा जाता है. उनकी इस इंजीनियरिंग ने न सिर्फ उस समय किताबों को खराब होने से बचाया बल्कि आज करोड़ों लोगों की जिंदगी में राहत देने का भी काम कर रही है. अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है. (Image: AI/Pexels)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन