यूपी के किस जिले को कहा जाता है 'मिनी स्विट्जरलैंड', भारत के पहले पीएम भी खूबसूरती पर हो गए थे फिदा

उत्तर प्रदेश अपनी विविध संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और भौगोलिक विशेषताओं के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है. यहां हर जिले की अपनी एक अलग पहचान है. इन्हीं में एक ऐसा जिला भी है जिसे प्रदेश का सबसे हरा भरा क्षेत्र माना जाता है. आज हम आपको बताते हैं यूपी का वो कौन सा जिला है जिसे सबसे ज्यादा हरा भरा कहा जाता है और यहां की खूबसूरती पर भारत के पहले प्रधानमंत्री भी फिदा हो गए थे.

sonbhdra up
1 / 6

विज्ञापन

क्यों खास है उत्तर प्रदेश?

क्यों खास है उत्तर प्रदेश?2 / 6

उत्तर प्रदेश का हर जिला अपने इमारतों, अपने खान-पान,अपनी प्राचीन संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक महत्व और विशाल जनसंख्या के कारण भारत का सबसे खास और प्रभावशाली राज्य है. ऐसे में क्या आप जानते है उस खास जिले को जो बेहद हरा-भरा है.

विज्ञापन

मिनी स्विट्जरलैंड का मिला खिताब

मिनी स्विट्जरलैंड का मिला खिताब3 / 6

यह जिला उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख जिला है, जिसे राज्य के सबसे हरे-भरे जिलों में से एक माना जाता है. यह जिला प्राकृतिक सौंदर्य, जंगलों, पहाड़ियों और नदियों से समृद्ध है. भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इस जिले को यूपी का मिनी स्विट्जरलैंड कहा था. इसकी सुंदर प्राकृतिक स्थलाकृति, हरी-भरी पहाड़ियां और बहती नदियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं.

यूपी का कौन सा जिला है मिनी स्विट्जरलैंड

यूपी का कौन सा जिला है मिनी स्विट्जरलैंड4 / 6

सोनभद्र को यूपी का सबसे हरा भरा जिला माना जाता है, क्योंकि यह जिला अपने हरे-भरे जंगलों, पहाड़ियों और नदियों के लिए प्रसिद्ध है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को खूब लुभाती है. वन्य जीवन और झरनों के कारण यह जिले में प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग करने वालों के लिए आकर्षक स्थल बन गया है. लेकिन अभी सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन सबसे अधिक हरा-भरा जिला इसी को माना जाता है.

विज्ञापन

कैसे मिली ये पहचान?

कैसे मिली ये पहचान?5 / 6

सोनभद्र का वन क्षेत्र कैमूर पर्वत श्रृंखला और विंध्य पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है. इन पर्वतीय क्षेत्रों के कारण यहां घने जंगल और प्राकृतिक संपदा प्रचुर मात्रा में पाई जाती है. यहां तीन प्रकार के घने वन, मध्यम घने वन और खुले वन मौजूद हैं, जो इसे पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाते हैं.

क्यों है सबसे ज्यादा हरा-भरा शहर?

क्यों है सबसे ज्यादा हरा-भरा शहर?6 / 6

यूपी के सोनभद्र में कुल वन एरिया 2732 वर्ग किलोमीटर है, जो कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है. यहां के वन कैमूर और विंध्या पर्वत श्रृंखला का हिस्सा हैं, जिससे यह संरक्षित है. यहां बहुत घने वन, मध्यम घने वन और खुले वन यानि कि तीनों प्रकार के वन शामिल हैं. वहीं, यह यूपी का इकलौता ऐसा जिला है, जिसकी सीमा चार राज्यों-मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से लगती है. ऐसे में इसके वन क्षेत्र को भी अधिक फैलाव मिला है. (लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन