भारत में एशिया की सबसे महंगी ट्रेन, 1 टिकट के बदले खरीद सकते हैं 135 ग्राम सोना

भारतीय ट्रेन यातायात का सबसे बड़ा साधन है। सबसे किफायती होने की वजह से देश की ज्यादातर जनसंख्या ट्रेन से ही सफर करती है। लेकिन किफायती के साथ ही एक भारतीय ट्रेन ऐसी भी जो एशिया में सबसे ज्यादा महंगी है। मतलब इसका टिकट इतना महंगा है कि आप कई ग्राम सोना खरीद सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं...

Maharaja Express
1 / 5

वैसे तो भारत में वंदे भारत, राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस जैसी कई कई प्रीमियम और लग्जरी ट्रेनें हैं लेकिन हम बात कर रहे हैं महाराजा एक्सप्रेस की। यह ट्रेन भारत ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे महंगी ट्रेन है। इसमें प्रेसिडेंशियल सुइट, रेस्टोरेंट और लाउंज जैसी शानदार सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन

एशिया की सबसे महंगी ट्रेन

एशिया की सबसे महंगी ट्रेन2 / 5

  महाराजा एक्सप्रेस को एशिया की सबसे महंगी ट्रेन का दर्जा हासिल है। इस लग्जरी ट्रेन का टिकट एशिया में सबसे महंगा माना जाता है। पिछले साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी महाराजा एक्सप्रेस में सफर किया था। महाराजा एक्सप्रेस को दुनिया की सबसे आलीशान ट्रेनों में गिना जाता है। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट और लग्जरी लाउंज जैसी वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन

4 तरह के पैकेज

4 तरह के पैकेज3 / 5

  इस ट्रेन के लिए 4 तरह का पैकेज है। इसमें द इंडियन पैनोरमा (6N/7D), हेरिटेज ऑफ इंडिया (6N/7D), द इंडियन स्प्लेंडर (6N/7D), ट्रेजर्स ऑफ इंडिया (3N/4D)

कितना है एक टिकट का किराया

कितना है एक टिकट का किराया4 / 5

  बता दें कि IRCTC ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन करती है। इसमें भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखती है। महाराजा एक्सप्रेस का अधिकतम किराया 7 दिन और 6 रातों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 20.90 लाख रुपये है। इतनी कीमत में वर्तमान में आप 135 से 150 ग्राम तक सोना खरीद सकते हैं। सबसे छोटी यात्रा की शुरुआत 3,90,600 रुपये प्रति व्यक्ति से होती है। इसमें डीलक्स केबिन के लिए 3 रात और 4 दिन के लिए यात्रा होगी।

विज्ञापन

क्या है सफर

क्या है सफर5 / 5

इस ट्रेन के सफर में महलों जैसे सुइट्स, दो खास रेस्टोरेंट और बाघ अभयारण्यों और ऐतिहासिक किलों की सैर कराई जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन