9000 साल से कैसे जिंदा है पेड़? स्वीडन का 'ओल्ड त्जिक्को' वैज्ञानिकों के लिए बना अजूबा
स्वीडन के एक जंगल में मौजूद ‘ओल्ड त्जिक्को’ नाम का पेड़ करीब 9000 साल से जिंदा है. ये पेड़ अपनी अनोखी बनावट और जीवित रहने की क्षमता की वजह से वैज्ञानिकों को भी हैरान कर रहा है.

9000 साल पुराना पेड़
2 / 5स्वीडन के डलारना इलाके के पहाड़ों में मौजूद 'ओल्ड त्जिक्को' दुनिया के सबसे पुराने पेड़ों में गिना जाता है. इसकी उम्र करीब 9000 साल बताई जाती है, जो इसे एक प्राकृतिक चमत्कार बनाती है. ये पेड़ खुद में एक जंगल जैसा लगता है.
दिखने में साधारण, लेकिन खास
3 / 5पहली नजर में ये पेड़ साधारण सा लगता है, लेकिन इसकी असली ताकत जमीन के नीचे छिपी है. इसका तना कुछ सौ साल पुराना है, लेकिन जड़ें हजारों साल पुरानी हैं.
एक ही पेड़ से बना पूरा जंगल
4 / 5वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये पेड़ क्लोनल सिस्टम से जिंदा है. यानी इसकी जड़ों से बार-बार नए तने उगते हैं, जिससे ये एक ही पेड़ कई हजार साल तक जीवित रहता है. ये पेड़ बेहद कठिन मौसम में भी जीवित रहता है. तेज ठंड, बर्फ और हवाओं के बावजूद इसकी जड़ें सुरक्षित रहती हैं और समय-समय पर नए तने उगाती रहती हैं.
कार्बन डेटिंग से हुआ खुलासा
5 / 5इस पेड़ की उम्र का पता कार्बन-14 डेटिंग से लगाया गया. वैज्ञानिकों ने इसकी जड़ों के नमूनों की जांच करके इसकी उम्र हजारों साल पुरानी बताई. माना जाता है कि ये पेड़ आखिरी हिमयुग के खत्म होने के बाद उगा था. यानी ये मानव सभ्यता से भी हजारों साल पुराना है. (All Photos Credit: Social Media)