
1 / 8
Khesari Lal Yadav Top 7 Movies: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. ऐसे में आज आपको उनकी उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने एक्टर को भोजपुरी का स्टार बनाया. इन फिल्मों की खास बात ये है कि इनका टाइटल बॉलीवुड से मिलता-जुलता है. देखिए लिस्ट...

2 / 8
खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग की शुरुआत 'साजन चले ससुराल' से की थी. इसमें उनकी और स्मृति सिन्हा की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी, जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया था. आपको बता दें कि ये फिल्म हिंदी में भी है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर जैसे सितारे थे. (Photo- IMDb)

3 / 8
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी वाली फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना' दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है. फिल्म को जब सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था तो इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स भी बनाए थे. लेकिन आपको बता दें कि हिंदी में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में सॉन्ग 'मेहंदी लगाके रखना' को फिल्माया गया था. (Photo- IMDb)

4 / 8
खेसारी लाल की तीसरी हिट फिल्म 'भाग खेसारी भाग' है, जिसका हिंदी फिल्मों में टाइटल 'भाग मिल्खा भाग' है. बॉलीवुड फिल्म में मिल्खा सिंह की कहानी देखने के लिए मिली थी. लेकिन खेसारी लाल की फिल्म की कहानी काल्पनिक है, जिसमें कई पहलू देखने के लिए मिलते हैं. (Photo- IMDb)

5 / 8
इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष' भी है, जिसमें काजल राघवानी एक्टर के साथ नजर आई थीं. ये फिल्म समाज को आईना दिखाती है, जिसमें लड़कियों की शिक्षा और भ्रूण हत्या जैसे मुद्दा उठाया गया था. वहीं, हिंदी में भी इसी नाम से फिल्म बन चुकी है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे. प्रीति जिंटा भी लीड रोल में थीं. (Photo- IMDb)

6 / 8
खेसारी लाल यादव की फिल्म 'कुली नंबर 1' में काजल राघवानी और संजय पांडे लीड रोल में दिखे थे. इसी नाम से गोविंदा की फिल्म भी बॉलीवुड में पहले आ चुकी है, जिसमें एक्ट्रेस करिश्मा कपूर लीड रोल में थीं. भोजपुरी फिल्म में कलयुग के बच्चे की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने मां-बाप को घर से बाहर निकाल देता है. (Photo- IMDb)

7 / 8
भोजपुरी फिल्म 'लाडला' भी आ चुकी है. इसी नाम से हिंदी में भी फिल्म पहले रिलीज हो चुकी है, जिसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी को दिखाया गया है. भोजपुरी में लाडला का सीक्वल भी बन चुका है. इन सभी फिल्मों में मां-बेटे की कहानी और रिश्ते को दिखाया गया है. (Photo- IMDb)

8 / 8
बॉलीवुड में 'बागी' टाइगर श्रॉफ की फिल्म हिट रही. वहीं, भोजपुरी में भी इसी नाम से खेसारी लाल की फिल्म आई थी. खेसारी की फिल्म में देशभक्ति और धोखे की कहानी को दिखाया गया था. इसमें एक्टर के साथ काजल राघवानी को लीड रोल में दिखाया गया था. (Photo- IMDb)