Yuti Drishti Yog 2026: आज से बदलेगी मिथुन समेत 5 राशियों की किस्मत, शुक्र-गुरु के युति दृष्टि योग से बढ़ेगा तनाव

Yuti Drishti Yog 2026 Rashifal: युति दृष्टि योग को एक शुभ योग माना जाता है, जिसका कुछ स्थितियों में अशुभ प्रभाव भी राशियों के जीवन पर पड़ता है. इस बार ग्रह शुक्र और गुरु के संयोग से युति दृष्टि योग का बनना 12 में से 5 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेगा, जिनके राशिफल के बारे में आप यहां पर जानेंगे. साथ ही युति दृष्टि योग के बनने के सही समय के बारे में पता चलेगा.

Yuti Drishti Yog 2026
1 / 6

आज 10 जून 2026 को सुबह 1 बजकर 26 मिनट से शुक्र और गुरु ग्रह एक-दूसरे से 0° पर स्थित हैं, जिसके कारण युति दृष्टि योग बन रहा है. वैसे तो अधिकतर राशियों को युति दृष्टि योग से राजयोग समान फल मिलता है, लेकिन इस बार 5 राशियों पर संकट मंडराने की संभावना अधिक है. चलिए जानते हैं किन 5 राशियों के जातकों के ऊपर आज से ग्रह शुक्र-गुरु के युति दृष्टि योग का अशुभ प्रभाव पड़ना आरंभ हो गया है.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-2 / 6

नई योजनाओं पर काम करना ठीक नहीं रहेगा क्योंकि आप किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. इसके अलावा रिश्तों में मजबूती आने की जगह दूरियां आ सकती हैं. साथ ही बेवजह के खर्चों से आप परेशान रहेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-3 / 6

गुप्त शत्रु के कारण कामकाजी लोगों का कोई अहम काम बिगड़ सकता है. खासकर, बड़ा आर्थिक नुकसान होने के योग हैं. इसके अलावा लव लाइफ में स्थिति ठीक नहीं रहेगी. पुराने विवाद झगड़ों का रूप ले सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-4 / 6

ऑफिस में काम का दबाव रहने के कारण आप परेशान रहेंगे. उम्मीद है कि काम का गुस्सा आप अपने जीवनसाथी पर निकाल देंगे, जिससे उन्हें बहुत दुख होगा. साथ ही आपका रिश्ता प्रभावित होगा. इसके अलावा खर्च भी अधिक होने वाले हैं. ये भी पढ़ें- Numerology Prediction: 10 जून से खुलेगा इन 3 मूलांक वालों का नसीब, जिंदगी की अड़चनें होंगी दूर

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-5 / 6

समय पर किसी कार्य में कामयाबी न मिलने के कारण मन बहुत ज्यादा परेशान रहेगा. साथ ही आत्मविश्वास में अच्छी-खासी गिरावट आपको देखने को मिल सकती है. इसके अलावा पेट में दर्द की समस्या रहेगी. ये भी पढ़ें- Indra Yog 2026: जून में बना इन्द्र योग जुलाई में होगा खत्म, मिथुन समेत 3 राशियों की सुधरेगी सेहत-रिश्ते और आर्थिक स्थिति

कुंभ राशि (Aquarius)-

कुंभ राशि (Aquarius)-6 / 6

मन में उत्साह की कमी रहेगी, जिसके कारण किसी भी कार्य में सफलता मिलने की संभावना बहुत कम है. इसके अलावा घर में पहले से ज्यादा लड़ाई-झगड़े होंगे, जिसके कारण माहौल नकारात्मक रहेगा. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन