Vajra Yog 2026: 19 जून से बढ़ेगी वृषभ समेत इन 5 राशियों की टेंशन, पड़ेगा वज्र योग का अशुभ प्रभाव

Vajra Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में वज्र योग का खास महत्व है, जिसका बनना अधिकतर समय राशियों के लिए शुभ नहीं होता है. इस बार जून 2026 में भी वज्र योग बन रहा है, जिसका नकारात्मक प्रभाव कुछ दिनों तक कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा. यहां पर आप वज्र योग के जून 2026 में बनने के समय और प्रभाव के बारे में जानेंगे.

Vraj Yog 2026
1 / 6

19 जून 2026 को दोपहर में 2 बजकर 53 मिनट पर अशुभ वज्र योग बन रहा है, जो 20 जून 2026 की दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान व इसके बाद के कुछ दिन 5 राशियों के लिए शुभ नहीं रहेंगे क्योंकि उनके जीवन पर वज्र योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. चलिए जानें इन 5 राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं.

विज्ञापन

वृषभ राशि:

वृषभ राशि:2 / 6

बड़े खर्च के सामने आने से घर का बजट बिगड़ सकता है. साथ ही कोई कीमती वस्तु खो सकती है, जिसके खोने से आपको बहुत दुख होगा. इसके अलावा रिश्तेदारों से संबंध ज्यादा खराब हो सकते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि:

मिथुन राशि:3 / 6

कीमती वस्तु को संभालकर इस्तेमाल न करने से वो टूट सकती है. इस दौरान आपको गुप्त विरोधियों का भी सामना करना पड़ेगा. सेहत की बात करें तो उसे लेकर बड़े-बुजुर्ग परेशान रहेंगे. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: आर्द्रा नक्षत्र में बुध गोचर से खुले मेष समेत 5 राशियों के बंद किस्मत के ताले, अब होगा तगड़ा लाभ

सिंह राशि:

सिंह राशि:4 / 6

विरोधियों के सक्रिय रहने के कारण आप तनाव में रहेंगे. साथ ही किसी फालतू वस्तु पर अधिक खर्चा हो सकता है. इस दौरान आपको कारोबार में भी अच्छा लाभ होने के योग नहीं हैं.

विज्ञापन

धनु राशि:

धनु राशि:5 / 6

खर्चा अधिक होने के कारण कामकाजी लोग परेशान रहेंगे. साथ ही लोन की किस्त समय पर चुका नहीं पाएंगे. जो लोग इस दौरान यात्रा करने की सोच रहे हैं, उनकी सेहत गंभीर खराब हो सकती है. ये भी पढ़ें- Numerology: 2026 खत्म होने से पहले आपकी शादी होगी या नहीं? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें

कुंभ राशि

कुंभ राशि6 / 6

जो लोग किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उनकी सेहत ज्यादा खराब हो सकती है. इसके अलावा समझदारी से कारोबारी फैसले न लेने के कारण तगड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है. साथ ही आप इस दौरान खराब होते रिश्तों की वजह से तनाव में रहेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन