Lucky Zodiac Signs: आर्द्रा नक्षत्र में बुध गोचर से खुले मेष समेत 5 राशियों के बंद किस्मत के ताले, अब होगा तगड़ा लाभ
Budh Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध ने आज सुबह नक्षत्र परिवर्तन किया है. इस बार उन्होंने आर्द्रा नक्षत्र में गोचर किया है, जिसके स्वामी राहु ग्रह हैं. चलिए जानें आज हुए बुध गोचर के समय और 5 राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में.

नवग्रहों में बुध ग्रह को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है, जो मुख्य रूप से व्यक्ति की बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता, संचार कौशल और व्यापार आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब कभी भी बुध ग्रह की चाल बदलती है, तब सबसे पहले व्यक्ति के जीवन के इन पहलुओं पर ही प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 2 जून 2026 को सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर बुध ग्रह ने राहु के नक्षत्र आर्द्रा में गोचर किया है, जहां पर वह 11 जून 2026 तक रहेंगे. यहां पर आप जानेंगे कि ये 10 दिन किन 5 राशियों के लिए अच्छे रहने वाले हैं.
मेष राशि:
2 / 6समझ और संभलकर किए गए कार्य आपको तगड़ा लाभ पहुंचाएंगे. निजी जीवन में खुशी के पलों का आनंद मिलेगा. साथ ही रिश्ते सुधरेंगे. इसके अलावा शरीर में अकड़न की समस्या से मुक्ति मिलेगी.
कर्क राशि:
3 / 6ऑफिस के काम में व्यस्त होने के चलते जीवनसाथी को वक्त नहीं दे पा रहे थे तो अब उनकी नाराजगी को आप दूर करेंगे. इसके अलावा साझेदारी संभलकर करने से नुकसान नहीं होगा, बल्कि कारोबार का लगातार विस्तार होता रहेगा. ये भी पढ़ें- Numerology: 2026 खत्म होने से पहले आपकी शादी होगी या नहीं? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें
कन्या राशि:
4 / 6अधिकारियों के नौकरीपेशा लोगों के काम से खुश होने के कारण उनकी सैलरी बढ़ सकती है. साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है. इसके अलावा संतान के सही रास्ते पर आने से माता-पिता चिंतामुक्त रहेंगे.
तुला राशि:
5 / 6अचानक आमदनी में इजाफा होने से आप समय पर लोन चुका पाएंगे. इसके अलावा छुपे हुए शत्रुओं से सामना होगा, जिससे आप किसी बहुत बड़ी मुश्किल में फंसने से बच जाएंगे. साथ ही निजी रिश्तों को सुधारने पर ध्यान दे पाएंगे. ये भी पढ़ें- Numerology: पिछले जन्म की गई गलतियां अब न दोहराएं, मूलांक से जानें Karmic Lessons
मकर राशि
6 / 6कामकाजी लोग विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे और कारोबार को बढ़ाने की योजनाओं पर काम करेंगे. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वो काम में गड़बड़ी किए बिना समय पर टारगेट पूरा कर लेंगे. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)