Vipreet Rajyog: इन 4 राशियों को 14 मई से पहले सुनने को मिल सकती है कोई गुड न्यूज, पड़ रहा है विपरीत राजयोग का शुभ प्रभाव
Vipreet Rajyog 2026: विपरीत राजयोग को अत्यंत शुभ और लाभकारी योग माना जाता है, जिसका निर्माण इस समय शुक्र गोचर के कारण हो रहा है. हालांकि, कुछ राशियों के जीवन पर विपरीत राजयोग का प्रभाव भी पड़ रहा है, जिनके राशिफल के बारे में यहां पर आप जानेंगे.

शुक्र ग्रह की कृपा से व्यक्ति को जीवन का हर सुख मिल सकता है क्योंकि यह धन, लग्जरी लाइफ, भौतिक सुख, प्रेम, फैशन और कला आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. वहीं, जब शुक्र गोचर से सकारात्मक फल देने वाले योग, राजयोग व युति बनती है तो राशियों को लाभ जरूर होता है. इस समय शुक्र गोचर के कारण विपरीत राजयोग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव 14 मई 2026 तक कई राशियों पर पड़ेगा. चलिए जानें विपरीत राजयोग के समय और प्रभाव के बारे में.
विपरीत राजयोग 2026
2 / 6द्रिक पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को दोपहर में 3 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह ने वृषभ राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 14 मई 2026 तक रहेंगे. बता दें कि शुक्र के 19 अप्रैल को गोचर करते ही विपरीत राजयोग बन गया था, जिसका प्रभाव 14 मई 2026 की सुबह 10 बजकर 58 मिनट तक कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा.
मिथुन राशि
3 / 6हाल ही में आपसे कोई बड़ी गलती हुई है तो उसे सुधारने का मौका मिलेगा. आप अपने पिता से मन की बात करेंगे, जिससे आपको ही नहीं उन्हें भी अच्छा लगेगा. इसके अलावा इनकम Increase होगी.
तुला राशि
4 / 6अगर आपको किसी अपने की सेहत की चिंता है तो अब आप चिंतारहित रहेंगे क्योंकि वो एकदम स्वस्थ हो जाएंगे. नौकरी कर रहे जातकों का ऑफिस में मन लगेगा और कुछ नया सीखने को मिलेगा.
धनु राशि
5 / 6ऑफिस में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. उम्मीद है आप अपनी Responsibility को बहुत अच्छे से निभाएंगे. इसके अलावा पैसों की कमी और खराब सेहत आपको परेशान नहीं करेगी.
मीन राशि
6 / 6कामकाजी लोग अपनी Responsibilities को अच्छे से निभाएंगे. इसके अलावा इस दौरान आप अपनी लाइफ में कुछ बड़ा अचीव कर सकते हैं. लव रिलेशनशिप की बात करें तो बढ़िया चलेगा. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.